Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

एक या दो नहीं बल्कि 6 तरह से बनाएं दीपावली के लिए जलेबी

दीपावली का त्योहार आ ही गया है ऐसे में घरों में मिठाई और पकवान बनाने की तैयारी भी लगभग शुरू हो गई है। ऐसे में आज हम आपको 6 अलग-अलग तरह की जलेबी के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-26, 14:14 IST
 different flavors of jalebi

जलेबी एक भारतीय पारंपरिक मिठाई है, जिसे खाना लगभग हर कोई पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग मैदा और दही वाले क्रिस्पी जलेबी के बारे में जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 अलग अलग तरह की जलेबी के बारे में बताएंगे। जलेबी एक या दो नहीं बल्कि कई तरह से बनाए जाते हैं। बहुत से लोगों के इसके बारे में नहीं पता है इसलिए यह जानकारी इस लेख के माध्यम से हम आप तक साझा करेंगे। दीपावली का त्योहार लगभग आ गया है, इस त्योहार में मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए कई पारंपरिक मिठाई बनाए जाते हैं। ऐसे में इस दिवाली आप इन अलग-अलग स्वाद के जलेबी को बनाएं और मिठास का मजा लें।

जंगरी या जांगड़ी

यह एक साउथ इंडियन जलेबी है, जिसे लोग हमेशा इमरती समझने की भूल करते हैं। बता दे कि जंगरी साउथ इंडिया में बेहद लोकप्रिय है। साधारण जलेबी के लिए मैदा या मावा का उपयोग किया जाता है, वहीं जंगरी के लिए उड़द दाल का उपयोग कर जलेबी बनाते हैं।

मावा जलेबी

jalebi

यह जलेबी मावा या खोया से बनाई जाती है। इसका बैटर आटा या दाल का न होकर मावा या खोया का होता है। मावा में अरारोट मिलाकर इस जलेबी को बनाया जाता है। गुलाब जामुन के रंग में तैयार यह जलेबी स्वाद में काफी बढ़िया होता है। 

गुरेर जिलिपि

बंगाल और बांग्लादेश में यह जलेबी का प्रकार बहुत लोकप्रिय है। इस जलेबी को खजूर के गुड़ से बनाया जाता है। अन्य जलेबी से इसकी स्वाद ज्यादा मीठी होती है। गुरेर जिलपी इमरती ( इमरती रेसिपी) या जलेबी से बेहद अलग और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

इसे भी पढ़ें : दिवाली लंच में मेहमानों के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट गुजराती चटनी 

आलू जलेबी

मैदा, खोया और दाल जलेबी से बेहद अलग आलू के स्वाद से भरपूर या मीठी जलेबी खाने में लाजवाब लगती है। इसे आलू, घी, मैदा, दही और चीनी  से बनाई जाती है। अन्य जलेबी की तुलना में ज्यादा क्रिस्पी होती है। आलू की जलेबी यूपी के कुछ हिस्सों में बेहद लोकप्रिय है।

जलेबा

jalebi recipes

जलेबा एक बड़ी जलेबी है, जो कि भारत के कुछ हिस्सों में बहुत फेमस है। इस जलेबा को कई अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। एक जलेबा का वजन लगभग 300 से 500 ग्राम के बीच होता है। देसी घी में तलकर चीनी की चाशनी में डुबोकर बनाया जाता है।

पनीर जलेबी

पनीर या छेना जलेबी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। यह जलेबी बिहार और बंगाल में बहुत फेमस है। बंगाल में इस पनीर जलेबी को छनार जिलिपि के नाम से जाना जाता है। पनीर जलेबी बनाने के लिए पहले दूध में नींबू का रस डालकर छेना बनाया जाता है, फिर छेना से जलेबी बनाकर उसे चाशनी में पिरोया जाता है। अन्य जलेबी की तुलना में यह ज्यादा रसीली और मीठी होती है। 

इसे भी पढ़ें : करवा चौथ की सरगी थाली में जरूर शामिल करें ये स्वीट डिश, मेहमानों को भी आएगी पसंद

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।