Monsoon Snacks: चाय के साथ ट्राई करें आलू की ये 2 चटपटी और कुरकुरी रेसिपी

बरसात हो और हाथ गर्मागर्म चाय का कप और सामने प्लेट में भजिया, पकौड़े और अन्य स्नैक्स तो समझिए आपकी शाम जबरदस्त गुजरेगी। मानसून शुरू होते ही मन में बस चटपटे खाने का ही ख्याल दौड़ता है। रोज़ शाम को चाय के साथ क्या बनाएं ये तो सभी सोचते हैं।
कई लोग चाय के साथ आलू-प्याज के पकौड़े ही परोसते हैं क्योंकि यह आपके किचन में मौजूद भी होते हैं और जल्दी बन जाते हैं। बस यही सोचकर हम भी आपके लिए आलू की 2 चटपटी और कुरकुरी रेसिपी लेकर आए हैं। आपने चिकन लॉलीपॉप और पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज के तो मजे बाजार में लिए होंगे। अब इन्हें घर पर बनाएं मगर आलू के लॉलीपॉप और फ्रेंच फ्राइज बनाएं। आइए आपको इनकी रेसिपी बताएं।
इसे भी पढ़ें : 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी और क्रंची स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपीज
पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज
सामग्री-
- 2-3 आलू
- 1 कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 तीखी लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच धनिया बीज
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच सूखी तुलसी के पत्ते
- 1 छोटा चम्मच सूखा गार्लिक
- 1 छोटा चम्मच सूखे धनिया के पत्ते
- 1 छोटा चम्मच सूखा प्याज
- 1/2 छोटा चम्मच ओरेगानो
- 1/2 छोटा चम्मच तेजपत्ता
- 1/2 छोटा चम्मच श्रेडेड लेमन
- नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आलू को छीलकर और धोकर उसे लंबा-लंबा फिंगर स्टाइल में काटकर रख लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें और आलू को एक बार हल्का तलकर निकाल लें।
- एक दूसरे पैन में कश्मीरी लाल मिर्च, लाल देगी मिर्च, धनिया बीज, काली मिर्च, जीरा को ड्राई रोस्ट कर लें। इसके बाद इसे ठंडा करने के लिए अलग रखें।
- अब एक ग्राइंडर में भुने हुए मसालों के साथ, ड्राइड तुलसी, गार्लिक, धनिया के पत्ते, प्याज, तेजपत्ता, लेमन और नमक डालकर इसे ग्राइंड करें। अगर आपको दरदरा मसाला पसंद है तो आप वैसा ही करें और उसे अलग रख लें।
- अब तेल वाले पैन में हाफ डन आलू को फिर से फ्राई कर लें और उन्हें निकालकर रख लें।
- फ्राइड आलू में तैयार पेरी पेरी मसाला डालकर अच्छी तरह से टॉस करें और चाय के साथ मजा लें।
इसे भी पढ़ें : घर पर कुछ ही देर में बनाएं टेस्टी स्नैक्स पोटैटो पॉकेट्स, जानें रेसिपी
आलू लॉलीपॉप
सामग्री-
- 2 उबले हुए आलू
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच रोस्टेड धनिया बीज पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 कप मैदा
- 1 कप ब्रेडक्रम्ब्स
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में आलू को ग्रेट कर लें।
- इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, रोस्टेड धनिया, चाट मसाला, नींबू और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लें।
- इसके बाद इसमें 2 बड़ा चम्मच मैदा और 2 बड़ा चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब एक प्लेट में ब्रेडक्रम्ब्स रखें और एक कटोरी में मैदा, नमक और पानी डालकर एक अच्छी कंसिस्टेंसी में घोल तैयार करें।
- दूसरी तरफ कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें। आलू के मिक्सचर को हथेली पर लेकर छोटी-छोटी सी बॉल बनाएं।
- इसके बाद पहले बॉल्स को मैदे के घोल में मिलाएं और फिर ब्रेडक्रम्ब्स में लगाएं।
- इसी तरह बाकी बॉल्स भी तैयार कर लें और फिर गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- उन्हें एक सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर टूथपिक लगा लें। हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ इसे सर्व करें।
अब बारशि का इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है। आज ही शाम को इन स्नैक्स को बनाकर ट्राई करें। अगर आपको ऐसे अन्य चटपटे और मजेदार स्नैक्स पता हैं तो जरूर कमेंट कर बताएं।
हमें उम्मीद है यह स्नैक्स रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें और इसी तरह की रेसिपीज के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik, instructablescom, walkin thekitchen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।