कबाब बनाते समय इन बातों का रखेंगी ध्यान तो टेस्ट हो जाएगा लाजवाब

भारत में नॉनवेज के दीवानों की कमी नहीं है क्योंकि नॉनवेज के लजीज खानों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आपको नॉन-वेज में एक नहीं बल्कि कई तरह की वैरायटीज मिल जाएंगी, जिसे लोग अपनी पसंद के हिसाब से करना पसंद करते हैं जैसे- चिकन, मीट, कबाब, शामी कबाब आदि।
हालांकि, चिकन का कोरमा या फिर सब्जी बनाना आसान होता है, लेकिन कई बार हमें कबाब बनाने में दिक्कत होती है जैसे- कबाब टूट जाते हैं, कबाब ठीक से बन नहीं पाते हैं। अगर आपके भी कबाब क्रिस्पी नहीं बन पाते या सीक पर सही चिपक नहीं पाते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको कबाब बनाने के कुछ ऐसे टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप कबाब से लेकर कीमा एकदम परफेक्ट तैयार कर सकती हैं।
कीमा में मिलाएं थोड़ी चिकनाई
अगर आपके सीक के कबाब टूट जाते हैं या सीक पर चिपक नहीं पाते तो हो सकता है कि आपका कीमा बहुत ड्राई है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी आप अपना कीमा मार्केट से खरीदने के लिए जाए, तो कीमा बिल्कुल रूखा न लें क्योंकि रूखापन की वजह से सीक पर कीमा नहीं जमेगा। इसलिए आप सीक के कबाब का कीमा हमेशा चिकनाई वाला रखें। (वेजिटेबल कीमा रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-घर में ही बनाएं एकदम परफेक्ट शामी कबाब, बस अपनाएं ये टिप्स
पानी की मात्रा का रखें ध्यान
अगर आप चाहती हैं कि आपके कबाब क्रिस्पी बनें, तो कीमा बनाते वक्त पानी की मात्रा का ध्यान रखें क्योंकि कई बार कीमा ज्यादा पतला या गाढ़ा हो जाता है और कबाब ठीक से नहीं बन पाते हैं। पानी की वजह से कीमा सीक पर नहीं चिपक पाता और सेकते वक्त गिरता रहता है।इसलिए आप कबाब का कीमा बनाते समय पानी की मात्रा का खास ध्यान रखें।
कैसे बढ़ाएं फ्लेवर?
आप सीक के कबाब का फ्लेवर बढ़ाने के लिए आलू या चने की दाल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कबाब का मिश्रण बनाते समय उसमें थोड़े मैश किए हुए आलू मिला दें। ऐसा करने से कबाब अधिक कुरकुरे बनेंगे। साथ ही, चने की दाल से कबाब का स्वाद और बढ़ जाएगा, लेकिन दाल का इस्तेमाल सीक कबाब में न करें।
न करें ये गलतियां
- अगर आप सीक कबाब बना रही हैं, तो कीमा कच्चा रखें और सभी मसाले मिलाकर कच्चा कीमा पीस लें, लेकिन कीमा पकाने की गलती न करें।
- कबाब का कीमा तैयार करने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लें और सारा पानी सूखाकर ही इस्तेमाल करें।
- अगर आप शामी कबाब बना रही हैं, तो कीमा पकाकर ठंडा कर लें और पीसकर टिक्की बनाएं।
कैसे तैयार करें कबाब का कीमा?
सामग्री
- मटन कीमा- 1 किलो (चिकनाई वाला)
- प्याज- 2 (बारीक कटी हुई)
- कच्चे पपीते का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
- बटर- 500 किलो
- हरी मिर्च- 5 बारीक (कटी हुई)
- हरा धनिया- 2 चम्मच (कटा हुआ)
- पुदीना- 2 चम्मच (कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
- नमक- 1 टीस्पून या स्वादानुसार
- गर्म मसाला पाउडर- 1 टीस्पून
- कुटी हुई लाल मिर्च- 1 टीस्पून
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
- अदरक का पेस्ट- 1 टीस्पून
इसे ज़रूर पढ़ें-छैना कबाब की इस आसान रेसिपी से लें स्नैक्स का भरपूर मजा
कबाब बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले कीमा अच्छी तरह से धो लें और कुछ देर रख दें ताकि कीमा सूख जाए और उसमें से सारा पानी निकल जाए। (कीमा भरी पूरियां बनाने का तरीका)
- अब कीमा और सभी मसाले डालें। फिर मिक्सर ग्राइंडर में कीमा थोड़ा-थोड़ा डालकर बारीक पीस लें और एक मिश्रण बना लें।
- आप चाहें तो इसमें हरी मिर्च डालकर भी पीस सकती हैं इससे कबाब का जायका और बढ़ जाएगा। मगर अगर कीमे में पहले से ही मिर्च सामान्य है तो आप यह टिप न अपनाएं।
- कीमा पीसने के बाद अब आप इसमें कटी हुई प्याज और हरा धनिया डाल लें और इस मिश्रण के कबाब की सीक पर लगा लें।
- अगर आपके हाथों में कबाब चिपक रहें हैं, तो आप दोनों हाथों पर हल्का-सा तेल या पानी लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपके हाथों में कबाब नहीं चिपकेंगे।
इस तरह आप अपने कबाब को परफेक्ट बनाना सकती हैं। अगर आपको कोई और टिप्स पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।