बरसात के मौसम में इस तरह बनाएं कीमा भरी पूरियां

पूरी खाना भारत में लोगों को बहुत ही पसंद है। हर राज्य में अलग तरह की पूरी बनायी जाती है। पूरियों के ना जाने कितने नाम भारत में मशहूर हैं। साथ ही, उन्हें बनाने का तरीका भी अलग है और उनका स्वाद भी अलग है। वैसे पूरी का नाम आते ही आलू की सब्जी ध्यान में आ जाती है लेकिन क्या आपने कभी कीमे की पूरी ट्राई की है और वो भी बरसात के मौसम में? अगर नहीं, तो आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपके साथ कीमा पूरी बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे आप इस बरसात के मौसम में जरूर ट्राई करें।
Keema Puri Recipe Card
कीमा पूरी बनाने की विधि
Ingredients
- मटन कीमा- 1 कप (कूटा हुआ)
- आटा - 2 कटोरी
- जीरा- 1 चुटकी
- अजवाइन पाउडर - 1 चुटकी
- सोडा - 1 चुटकी
- हींग- चुटकी भर
- करी पत्ता- 2
- प्याज- 1 कटा हुआ
- धनिया की पत्तियां- 1/2 कप
- मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- नमक- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- अदरक और लहसुन का पेस्ट -1 छोटा चम्मच
- पानी - आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
एक बाउल में सभी सामग्री डालें और सख्त आटा गूंद लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें उसमें सारे मसाले डालें।
- Step 2:
फिर टमाटर और पानी डालकर अच्छे से पकाएं। अब इसमें कीमा और हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाएं फिर गैस ऑफ कर दें।
- Step 3:
अब पूरी को गोल आकार दें और उसमें कीमा भर दें। अब कढ़ाही में तेल डालें और गर्म कर लें। इसके बाद आप पूरी को तेज आंच पर तल लें।
- Step 4:
आपकी कीमा पूरी तैयार है। इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले पूरी बनाने के लिए आप आटा तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में आटा और नमक, पिसा हुआ जीरा, सोडा और अजवाइन डालें और सख्त आटा गूंद लें।
- अब आपको कीमा (मटन) तैयार करना होगा। इसके लिए आप एक पैन में 2 से 3 चम्मच तेल डालें, तेल को अच्छे से गर्म कर लें। फिर उसमें जीरा डाल कर उसके चटकने का इंतजार करें।
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और चलाते रहें।
- अब इसमें सभी मसाले यानी नमक, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला आदि डालें। फिर इसमें टमाटर और पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने दें।
- आपके पास एक ग्रेवी तैयार हो जाएगी अब इसमें कीमा डाल दें और कुछ देर पकने दें। जब कीमा अच्छे से पक जाए तो उसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालें और गैस ऑफ कर दें। आपका कीमा तैयार है।
- अब आपको पूरी बनानी है। पूरी बनाने के लिए आप आटे को बेल कर पूरी का आकार दें।
- अब पूरी की एक परत लें फिर कीमा डालें और अब पूरी की दूसरी परत लें। पूरी में कीमे को अच्छे से भर दें। अब कढ़ाही में तेल डालें और गर्म कर लें। इसके बाद आप पूरी को तेज आंच पर तल लें।
- जब पूरी अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे निकाल लें और चटनी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।