इस वीकेंड घर पर बनाएं वेजिटेबल कीमा, जानें रेसिपी

इस वीकेंड आप अपने बच्चों को सरप्राइज देने के लिए वेजिटेबल कीमा बना सकती हैं। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसाना। साथ ही यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। केवल कुछ सब्जियों के मदद से आप घर पर वेजिटेबल कीमा तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
विधि
- वेजिटेबल कीमा बनाने के लिए सबसे पहले आपको सारी सब्जियों को अच्छे से धोना चाहिए। इसके बाद सभी सब्जियों को अच्छे से बारीक-बारीक काट लें।
- इसके बाद एक गहरी कड़ाही या पैन लें। पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म होने लगे तब तेल में साबुत गरम मसाले जैसे काली इलायची और दालचीनी डालें। इसके बाद गर्म मसालों को
- अच्छे से फ्राई कर लें।
- जब गरम मसाले फ्राई हो जाएं उसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को हल्का ब्राउन होने तक अच्छे भून लें। जब प्याज हल्का ब्राउन होने लगे उसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। आप चाहें तो बाजार से भी अदरक-लहसुन का पेस्ट खरीद सकती हैं या फिर घर पर भी इसे बना सकती हैं। घर पर बनाने के लिए आपको अदरक लहसुन को ग्राइंडर में पीसना होगा।
- प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को अच्छी तरह से पकाने के बाद इसमें टमाटर डालें। टमाटर डालने के बाद सभी मसाले पाउडर डाल लें।
वेजिटेबल कीमा Recipe Card
आज हम आपको वेजिटेबल कीमा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे।
Ingredients
- 7-8 फूलगोभी
- 7-8 फ्रेंच बीन्स (बारीक कटी हुई)
- 7-8 मशरूम (बारीक कटा हुआ)
- मध्यम गाजर (कटी हुई)
- 1/3 कप हरी मटर (उबले हुए)
- 2 मध्यम टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 काली इलायची
- 1 दालचीनी
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच सनफ्लावर ऑयल
- डेढ़ कप नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
वेजिटेबल कीमा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल डालें। इसके बाद साबुत गरम मसाले जैसे काली इलायची और दालचीनी डालें।
- Step 2:
अब प्याज को अच्छे से फ्राई कर लें। प्याज के फ्राई होने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसके बाद इसमें टमाटर के साथ अन्य मसाले डाल लें।
- Step 3:
मसाले डालने के बाद इसमें सारी सब्जियां डालें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उबली हुआ मटर को आखिर में डालना है।
- Step 4:
अब सब्जियों में पानी और नमक डालकर इसे अच्छे से ढककर पका लें।
- Step 5:
जब सारी सब्जियां पक जाएं तो इसके बाद आखिर में उबली हुई मटर डाल लें।
- Step 6:
अब सारी सब्जियों को करीब 2 मिनट तक पका लें।
- Step 7:
आखिर में वेजिटेबल कीमा के पकने के बाद इसे धनिया से गार्निश कर लें।
इसे भी पढ़ें: इन आसान स्टेप्स में सीखें घर पर 'बथुए का रायता' बनाना
- मसाले डालने के बाद प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन के पेस्ट को तेल छोड़ने तक अच्छे से भून लें। जब आप इस मिश्रण को अच्छे से भून लें उसके बाद इसमें उबले हुए मटर छोड़कर सारी अन्य सब्जियां डाल लें।
- इसके बाद सब्जियों में पानी और नमक डालें। अब सारी सब्जियों को ढककर को अच्छे से पका लें। इस बात का ध्यान रखें कि सब्जियों में पानी नहीं होना चाहिए।
- आखिर में ऊपर से उबले हुए मटर डालें और सभी सब्जियों को अच्छे से मिला लें। इसे धनिया से गार्निश करें। लिजिए तैयार हैआपका वेजिटेबल कीमा।
Image Credit: shutterstock.com & vismaifood.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।