बरसात के मौसम में ट्राई करें कुछ नया... बनाएं चटपटा फुलझर सोडा, नोट करें रेसिपी

अगर आपका कुछ ठंडा और मसालेदार पीने का मन कर रहा है, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है। हम आपके साथ फुलझर सोडा की आसान विधि साझा कर रहे हैं।
image

यह मौसम उमस वाला होता है, इसलिए हमारा कुछ ठंडा और मसालेदार पीने का मन करता है। यकीनन आपका भी मन कुछ धमाकेदार और हटके पीने का हो, तो फुलझर सोडा बनाया जा सकता है। हो सकता है यह अपने पहली बार सुना हो, लेकिन यह एक सिंपल स्ट्रीट स्टाइल ड्रिंक है। इसे अक्सर छोटे शॉट ग्लास में तैयार किया जाता है और ऊपर से ढक्कन खोलते ही सोडा अंदर गिरा दिया जाता है।

इसके बाद मजेदार झन्नाटेदार रिएक्शन सामने आते हैं और सोडा ऊपर की ओर आने लगता है। अब सोच रही होंगी कि इसे घर पर कैसे बनाया जाए? तो चलिए, जानते हैं फुलझर सोडा को घर पर बनाने का आसान तरीका, जिसमें आपको कोई कमी महसूस नहीं होगी।

फुलझर सोडा की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। एक बाउल में नींबू रस, काला नमक, सफेद नमक, भुना जीरा, पुदीना पेस्ट, हरा धनिया पेस्ट और हरी मिर्च रस को अच्छी तरह मिला लें।

Fuljar recipe in hindi

  • अब इसमें चीनी या शक्कर सिरप मिलाएं और सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स करें। अगर चाहें तो थोड़ा रंग भी डाल सकती हैं, सोडा अच्छा दिखेगा।

इसे जरूर पढ़ें-रेस्टोरेंट जैसी स्मूदी बनाने के ये टिप्स नहीं जानते होंगे आप

  • अब ग्लास तैयार करें और आधे हिस्से में डालकर ऊपर से सोडे से भरा ढक्कन या ट्यूब गिराएं। जैसे ही सोडा नीचे गिरेगा, उसमें झाग उठेगा और टेस्ट में आएगा मजा।

इसे जरूर पढ़ें-Summer Drinks: बढ़ती गर्मी के बीच लू से बचाएंगी ये ड्रिंक्स, तैयार करना है बेहद आसान

  • बाद में आप बर्फ डालकर लुत्फ उठा सकती हैं। अपने हिसाब से सोडा को और मजेदार बना सकती हैं। यकीनन इसका स्वाद आपके घर में सबको पसंद आएगा।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

चटपटा फुलझर सोडा Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें चटपटा फुलझर सोडा।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • सोडा- 500 मिली
  • नींबू का रस- 2 चम्मच
  • कला नमक- आधा चम्मच
  • सफेद नमक- आधा चम्मच
  • पुदीना की चटनी- 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया पेस्ट- आधा छोटा चम्मच
  • चीनी- दो चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े- आवश्यकतानुसार
  • छोटे ग्लास- 6

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।

  • Step 2 :

    एक बाउल में नींबू रस, काला नमक, सफेद नमक और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।

  • Step 3 :

    अब इसमें चीनी या शक्कर सिरप मिलाएं और सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स करें।

  • Step 4 :

    अब ग्लास तैयार करें और आधे हिस्से में डालकर ऊपर से सोडे से भरा ढक्कन या ट्यूब गिराएं।

  • Step 5 :

    जैसे ही सोडा नीचे गिरेगा, उसमें झाग उठेगा और टेस्ट में आएगा मजा।

  • Step 6 :

    बाद में आप बर्फ डालकर लुत्फ उठा सकती हैं। अपने हिसाब से सोडा को और मजेदार बना सकती हैं।