पराठे के साथ सर्व करें कच्चे आम और लहसुन की खट्टी-मीठी चटनी, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

इस चटनी में कच्चे आम की खटास, लहसुन की खुशबू और गुड़ की मिठास का मेल है। इसलिए इसे पराठे के साथ-साथ पूरी-सब्जी या बिरयानी के साथ भी सर्व किया जा सकता है। 
image

कभी तीखी, कभी मीठी, तो कभी खट्टी...हर चटनी का अपना अलग मजा होता है। चटनी एक ऐसी डिश है जिसे हर व्यंजन के साथ सर्व किया जा सकता है, लेकिन अगर गरमा-गरम पराठे के साथ कोई जायकेदार चटनी मिल जाए तो मजा ही कुछ और होता है। ऐसी ही एक जबरदस्त चटनी है, कच्चे आम और लहसुन की खट्टी-मीठी चटनी। इस चटनी में है कच्चे आम की खटास, लहसुन की खुशबू और गुड़ की मिठास का मेल होता है।

इसे न सिर्फ पराठे के साथ, बल्कि पूरी-सब्जी या बिरयानी के साथ भी सर्व किया जा सकता है। आप इस चटनी को बहुत ही आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे आप फॉलो करके तैयार कर सकती हैं। यह चटनी न सिर्फ आपके खाने को स्वादिष्ट बनाएगी, बल्कि घर आए मेहमानों को भी इस चटनी की रेसिपी जरूर पूछनी पड़ेगी।

आम और लहसुन की चटनी रेसिपी

Mango and ginger chutney recipe

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर आम को धोकर छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसे जरूर पढ़ें-चटकारे लेने पर मजबूर हो जाएंगे, अगर आम की चटनी ऐसे बनाएंगे

  • फिर लहसुन की कलियों को छीलकर हल्का क्रश कर लें। एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें।
  • इसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च डालें। जब खुशबू आने लगे, तब लहसुन काटकर डाल दें और इसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब कटे हुए कच्चे आम डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर आम को ढककर 4-5 मिनट तक पकाएं, जब तक वह नरम हो जाए।
  • इसमें नमक और गुड़ भी डाल दें। इसे हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए।

इसे जरूर पढ़ें-आम की चटनी को डिलीशियस बनाने के लिए इन इंग्रीडिएंट्स को करें शामिल

  • मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें। आप चाहें तो चटनी को थोड़ा दरदरा रख सकती हैं या स्मूद भी बना सकती हैं।
  • बस आपकी चटनी बनकर तैयार है, जिसे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

कच्चे आम और लहसुन की खट्टी-मीठी चटनी Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तै़यार करें कच्चे आम और लहसुन की खट्टी-मीठी चटनी।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Appetisers
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • कच्चा आम- 1
  • लहसुन की कलियां- 20
  • गुड़- 2 चम्मच
  • भुना जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
  • साबुत लाल मिर्च- 4
  • सरसों का तेल- 3 चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • टमाटर- 1 छोटा-सा

विधि

  • Step 1 :

    आम को धोकर छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • Step 2 :

    लहसुन की कलियों को छीलकर हल्का क्रश कर लें। एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें।

  • Step 3 :

    इसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च डालें। जब खुशबू आने लगे, तब लहसुन काटकर डाल दें।  

  • Step 4 :

    अब कटे हुए कच्चे आम डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।

  • Step 5 :

    इसमें नमक और गुड़ भी डाल दें। इसे हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।

  • Step 6 :

    मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें।

  • Step 7 :

    बस आपकी चटनी बनकर तैयार है, जिसे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है।