Monsoon Special: पराठों के साथ बनाएं बेसनी लाल मिर्च, जानें रेसिपी

पकौड़े हमेशा से हमारी सबसे पहली पसंद होते हैं। चाहे बारिश का मौसम हो या फिर चाय के साथ कुछ खाने का मन हो, पकौड़े खाने का मन करता ही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। वैसे तो पराठे के साथ लोग चटनी से लेकर अचार खाना पसंद करते हैं।
लेकिन अगर आप कुछ तीखा और मसालेदार तलाश रही हैं, तो आप बेसनी लाल मिर्च की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। जी हां, राजस्थान में लोग पराठों के साथ लाल बेसनी मिर्च खाना पसंद करते हैं। आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बेसनी लाल मिर्च बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
बेसनी लाल मिर्च Recipe Card
आप बरसात के मौसम में बेसनी लाल मिर्च की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Ingredients
- 15 मोटी लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच -अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
- 1 कप- बेसन
- 1 चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच- धनिया पाउडर
- 2 चम्मच- घी
Step
- Step 1:
बेसनी लाल मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।
- Step 2:
आप इसमें एक पैन में घी डालें और इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- Step 3:
जब बेसन हल्का-सा ब्राउन हो जाए तो इसमें सभी मसाले डाल दें।
- Step 4:
मिश्रण जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे आंच से उतार दें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 5:
जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लाल मिर्च में भर लें।
- Step 6:
अब एक पैन में तेल गर्म करें और मिर्च को फ्राई कर लें।
- Step 7:
बस आपकी बेसनी लाल मिर्च तैयार है। इसे आप पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका

- बेसनी लाल मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले मार्केट से लाल मिर्च लेकर आएं और इसे अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।
- आप इसमें एक पैन में घी डालें और इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें। (लाल मिर्च पाउडर रेसिपी)
- जब बेसन हल्का-सा ब्राउन हो जाए तो इसमें सभी मसाले डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- मक्के की रोटी के साथ सर्व करें बेसन से बनी शिमला मिर्च की मसालेदार सब्जी
- अगर आप चाहें तो इसमें लहुसन और अदरक का पेस्ट भी डाल सकती हैं।
- मिश्रण जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे आंच से उतार दें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लाल मिर्च में भर लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और मिर्च को फ्राई कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- मिर्ची वड़ा घर पर मिनटों में बनाएं, जानें आसान रेसिपी
- बस आपकी बेसनी लाल मिर्च तैयार है।इसे आप पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।