herzindagi
image

मैदा नहीं, अब इन हेल्दी फ्लोर से बनाएं स्वादिष्ट डिशेज... स्वाद रहेगा बरकरार

अगर आप मैदा खाना पसंद नहीं करती हैं, तो हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो मैदा की तरह काम करेंगी लेकिन हेल्थ के लिए नुकसानदायक नहीं होंगी।
Editorial
Updated:- 2025-07-14, 14:37 IST

किचन में मैदा का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। हर पसंदीदा चीज मैदा से ही बनाई जाती है, कुछ चीजें तो हम रोज खाते ही हैं फिर चाहे समोसा हो या मोमोज। पर क्या आपको पता है कि मैदा हेल्थ के लिए नुकसानदायक है, लेकिन फिर भी हम खाना नहीं छोड़ते। हालांकि, कुछ महिलाएं हेल्थ अवेयरनेस के चलते अब मैदे से दूरी बनाने लगे हैं।

आपको भी मैदा से दूरी बनानी चाहिए, लेकिन कई बार मुश्किल हो जाता है। एक जिंदगी है इसमें भी इतनी बंदिशें...ऐसे में इन चीजों को बनाने के लिए मैदा की जगह हेल्दी फ्लोर का इस्तेमाल किया जाए। ये आसानी से किचन में मिल भी जाएंगे और डिशेज भी तैयार हो जाएंगी।

बाजरे का आटा

बरसात के मौसम में बाजरे के आटे का स्वाद अच्छा लगेगा। इसलिए इससे मैदा से बनने वाली चीजों को बनाकर थाली का स्वाद बढ़ा सकती हैं।

What is a healthy alternative for maida

हालांकि, बाजरे के आटे से चीजें बनाना आसान नहीं है, लेकिन अगर सही रेसिपी मालूम हो तो यकीनन आपका काम हो सकता है। आप मोमोज, पराठे, रोल या समोसे बाजरे के आटे से तैयार कर सकती हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: गेहूं का आटा असली है या नकली, यूं करें पहचान

ज्वार का आटा

ज्वार से कई तरह की चीजें तैयार की जा सकती हैं, लेकिन वो बोरिंग होती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकती हैं जैसे- मोमोज, पैनकेक या अपना पसंदीदा स्नैक्स। इससे बने स्नैक्स सिर्फ ग्लूटन-फ्री नहीं है, बल्कि कई दिल के लिए भी फायदेमंद है। 

बेसन

जब भी बारिश होती है, तो बाहर के खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। बाहर के ज्यादा स्नैक्स मैदा से बने होते हैं, लेकिन घर पर बेसन से कई तरह के स्नैक्स तैयार कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

What is a substitute for maida in cake

पकोड़े के अलावा, आप समोसे, रोल या नट्स को तैयार कर सकती हैं। मैदा से बनने वाला पिज्जा को भी बेसन के बेस से तैयार कर सकती हैं। 

ओट्स का आटा

ओट्स का आटा, ओट्स को पीसकर तैयार किया जाता है। यह एक ग्लूटेन फ्री आटा है, जो सॉल्युबल फाइबर का अच्छा और हेल्दी स्रोत होता है। अगर आप वजन घटा रही हैं, तो खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है।

आप ओट्स के आटे से हेल्दी चीजें तैयार करके थाली में शामिल कर सकती हैं। इसका स्वाद यकीनन आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। बस कुछ देर के लिए आटे को भिगोना होगा।  

बादाम और नारियल का आटा

यह आटा बहुत ही हेल्दी होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल महिलाएं कम ही करती हैं। उन्हें लगता है कि इसका स्वाद पता नहीं कैसा होगा और हमारे बच्चे इसे खाएंगे या नहीं। मगर इस आटे से बिस्कुट या हेल्दी स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- आटे से जुड़े ये अद्भुत हैक्स बनाएंगे आपका काम आसान

इन बातों का रखें ध्यान

  • आटे के साथ कुछ न कुछ मिलाकर इस्तेमाल करें। अगर सादा इस्तेमाल करेंगी तो डिश बनाने में परेशानी होगी और बीच-बीच से टूटेगी। इसलिए गेहूं का आटा इसके साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। 
  • इन आटे के साथ कुकिंग थोड़ा तकनीकी हो सकता है, इसलिए शुरुआती दौर में स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी फॉलो करें
  • बाजार मिलावटी प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं, इसलिए विश्वसनीय ब्रांड या घर पर पीसा हुआ आटा ही इस्तेमाल करें। 

इस तरह आप मैदे की जगह इन चीजों का इस्तेमाल करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)          

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।