इस चिलचिलाती गर्मी में अगर ठंडी लस्सी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। लस्सी अगर मटके में बनाई गई तो चेहरे पर मुस्कान आना लाजिमी है, खासकर पुरानी दिल्ली की लस्सी। इसे बहुत ही खास तरीके से बनाया जाता है, मटके में झागदार और मलाई से भरी लस्सी यकीनन दिन बना देती है। हालांकि, घर पर इसका स्वाद लाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में हर महिला के मन में यही सवाल आता है कि क्या वो फेमस मटका लस्सी घर पर बन सकती है?
अगर हां, तो कैसे इसका स्वाद मार्केट की तरह लाया जा सकता है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और स्वाद को बैलेंस करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मटके में हर कोई परफेक्ट लस्सी नहीं बना सकता। अगर आप भी मटके वाली लस्सी घर पर तैयार कर रहे हैं, तो इस लेख में बताए गए टिप्स यकीनन मददगार साबित हो सकते हैं।
पुरानी दिल्ली स्टाइल लस्सी की खासियत क्या है?
पुरानी दिल्ली स्टाइल लस्सी की खासियत सिर्फ उसका स्वाद नहीं, बल्कि उसे पेश करने का तरीका भी काफी अलग होता है। इसे पीते ही पुराने जमाने की गलियों और मिट्टी की अलग भी खुशबू आती है।
इसे जरूर पढ़ें-इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है चटपटी लस्सी, जानें रेसिपी
इस लस्सी को इतना फेंटा जाता है कि ऊपर झाग की मोटी परत बन जाती है। ऊपर से मलाई की परत, फिर कटे हुए बादाम-पिस्ता और कुछ जगहों पर केसर या गुलाब की पंखुड़ियां.. यह सब मिलाकर लस्सी को शाही बना देते हैं।
मटके को पहले से ठंडा करें
लस्सी बनाने के लिए जरूरी है कि आप मटके को अच्छी तरह से धोएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके लिए आपको लस्सी डालने से पहले मटके को 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रख देना है।
इसके अलावा, अगर आप चाहें तो मटके को बर्फ से 5 मिनट तक भरकर खाली कर दें। इससे लस्सी और भी ठंडी और अच्छी लगेगी।
फ्रेश और गाढ़ी दही इस्तेमाल करें
लस्सी बनाने के लिए आप हमेशा गाढ़ी दही का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी, क्योंकि असली स्वाद तभी आता है जब दही फ्रिज का ठंडा और गाढ़ी हो।
गर्म या कमरे के तापमान वाला दही लस्सी को खट्टा बना सकता है। वहीं, अगर दही पतली होगी तो इसमें झाग नहीं आएंगे और लस्सी क्रीमी नहीं बन पाएगी।
झागदार बनाने के लिए फेंटना है जरूरी
सिर्फ दही गाढ़ी होने से काम नहीं चलेगा। झागदार लस्सी के लिए आपको दही अच्छी तरह से फेंटना होगा, ताकि स्वाद अच्छा आ सके। ध्यान रहे लस्सी को आपको बहुत ही ज्यादा फेंटना होगा।
हाथ से या मिक्सर में फेंटने से लस्सी में बढ़िया झाग बनती है। बेहतर होगा कि आप लस्सी को मिक्सर से ज्यादा हाथों से फेंटने की कोशिश करें, क्योंकि इससे अलग ही मजा आता है।
स्वाद बढ़ाने के लिए मिश्री या गुड़ का इस्तेमाल करें
लस्सी को अलग स्वाद देने के लिए आप मिश्री या गुड़ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चीनी के बजाय गुड़ डालें इससे लस्सी का कलर और स्वाद दोनों ही अच्छा आएगा। हालांकि, ज्यादा गुड़ इस्तेमाल करने से टेस्ट बेकार भी हो सकता है। मटका लस्सी बनाकर तुरंत सर्व कर देना बेस्ट माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर बाजार जैसी क्रीमी लस्सी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स
अगर मटका नया है, तो उसमें लस्सी डालने से पहले थोड़ा पानी भरकर 1 घंटे के लिए रख दें। इससे उसकी मिट्टी की कड़वाहट नहीं आएगी। बस आपकी लस्सी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे बनाकर सर्व किया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों