Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

घर पर बाजार जैसी क्रीमी लस्सी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

घर पर लस्सी बनाना बहुत आसान है यदि आपको इसे बनाने के सही तरीका और टिप्स पता हो। बहुत से लोगों को लस्सी बनाने का सही ट्रिक मालूम नहीं होता है इसलिए लोगों से घर पर बाजार जैसी लस्सी नहीं बन पाती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-10, 19:22 IST
how to make creamy lassi

हल्की बरसाते के साथ गर्मी अभी भी बरकरार है। वैसे तो मानसून का आगाज होने वाला है जिसमें आपको तरह-तरह के मानसून फूड खाने का मजा मिलेगा। लेकिन लस्सी एक ऐसी ड्रिंक है जिसे आप तेज-धूप और गर्मी के अलावा कभी भी घर पर बना सकते हैं। बहुत से लोगों को ये शिकायत रहती है कि उनसे बाजार जैसी स्मूथ और क्रीमी लस्सी नहीं बनती है। इसलिए आज हम आपको 5 आसान टिप्स बताएंगे इससे आप क्रीमी और स्मूथ लस्सी बना सकते हैं।

1. घर पर जमा हुआ दही का उपयोग करें

क्रीमी लस्सी बनाने के लिए आपको घर पर जमाए हुए दही का इस्तेमाल करना चाहिए। घर पर बने हुए दही बाजार के मुकाबले ज्यादा शुद्ध और फ्रेश होता है। साथ ही घर पर जमाए हुए दही का स्वाद अलग ही होता है और इससे लस्सी ज्यादा स्वादिष्ट, मलाईदार और चिकनी बनती है। बेहतर स्वाद के लिए मिट्टी के बर्तन में दही जमा कर उपयोग करें।

2. अच्छे से फेंटे

how to make lassi smooth

मलाईदार लस्सी बनाने के लिए दही को अच्छे से फेंट लें। जब आप दही को अच्छे से फेंटते हैं, तो वह अधिक स्मूद, क्रीमी और मलाईदार बनती है। आपने लस्सी के दुकान में अक्सर देखा होगा की लस्सी को फेंटने के लिए वे बड़ा सा ब्लेंडर का उपयोग करते हैं। इसलिए आप मशीन वाले ब्लेंडर या मथानी का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में इन 3 हेल्दी ड्रिंक्स को ट्राई करें, टेस्‍ट के साथ हेल्‍थ भी पाएं

3. पानी का उपयोग कम करें

बहुत से लोग लस्सी को बढ़ाने के लिए ज्यादा पानी डाल देते हैं, जिससे लस्सी पतली हो जाती है और क्रीमी स्मूथ टेक्सचर में नहीं बन पाती है। इसलिए पानी का उपयोग कम करें, साथ ही फ्रेश दही का उपयोग करें।

4. बर्फ का उपयोग करें

how to make thick lassi

बर्फ के इस्तेमाल से दही फेंटते वक्त इससे निकले वाले मक्खन बर्फ की ठंडाई में जमकर लस्सी को एक्स्ट्रा क्रीमी बनाते है। इसलिए जब आप ब्लेंडर या मथानी से दही फेंट रहे हो, तब बर्फ जरूर डालें। साथ ही आप इसे बनाने के बाद फ्रिज में भी रख सकते हैं। ज्यादा बर्फ का उपयोग न करें नहीं तो लस्सी पतली हो जाएगी।

5. क्रीम का उपयोग करें

लस्सी को एक्स्ट्रा क्रीमी बनाने के लिए लस्सी में आप क्रीम डाल सकते हैं। क्रीम को आप लस्सी फटते वक्त मिलाएं ताकि क्रीम और दही अच्छे से मिक्स हो सके। दही में क्रीम मिलाने से ये क्रीमी तो बनेगा साथ ही इससे स्वाद भी अच्छा लगेगा। क्रीम के अलावा आप सर्व करने से पहले दूध के ऊपर जमी हुई मलाईको भी डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  घर पर झटपट बनाएं ये 3 तरह की लस्सी

 

अब जब भी लस्सी बनाएं इन बातों का खास ध्यान रखें, आपकी लस्सी परफेक्ट हलवाई वाली बनेगी। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो, इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।