इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है चटपटी लस्सी, जानें रेसिपी

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में शरीर को कूल और हाइड्रेट रखने के लिए ड्रिंक्स बेहद फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर लस्सी न केवल पीने में टेस्टी होती है, बल्कि शरीर को कई तरीकों से फायदा भी पहुंचाती है। भारत में आपको तरह-तरह की लस्सी पीने को मिलेगी। हर शहर के लोग लस्सी में कोई इंग्रीडियंट जोड़कर कर एक नया फ्लेवर ऐड करते हैं।
अगर आपको भी लस्सी पीना पसंद है तो आज हम आपके लिए चटपटी लस्सी की रेसिपीज लेकर आए हैं। आप लस्सी को एक नहीं बल्कि 3-3 तरीकों से बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इन्हें बनाने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
साउथ इंडियन स्टाइल लस्सी

अगर आप नॉर्मल लस्सी पीकर बोर हो गई हैं तो आज हम आपके लिए साउथ इंडियन स्टाइल लस्सी की रेसिपी लेकर आए हैं। यकीन मानिए इससे पहले आपने आजतक इस तरह की लस्सी नहीं पी होगी। चलिए जानते हैं इस लस्सी को बनाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- अदरक
- हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई)
- करी पत्ता ( 5-6 पत्ते)
- दही
- पानी
- नमक
बनाने का तरीका
- साउथ इंडियन स्टाइल लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को छील लें।
- इसके बाद इसे इमामदस्ता में डालकर कूट लें।
- अब दही को फेटना शुरू करें। इसे तब तक फेंटे जब तक कि यह पानी जितना पतला न हो जाए।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। फिर स्वादानुसार नमक, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपकी केरला स्टाइल लस्सी।
पुदीना मसाला लस्सी

जिस तरह पुदीना खाने के स्वाद को दोगुना करता है। इसी तरह आप इसका इस्तेमाल लस्सी के लिए भी कर सकती हैं। गर्मियों के दौरान पुदीना आपकी बॉडी को कूल रखने में मदद करेगा। इस तरह की लस्सी आप खाने के बाद पी सकते हैं। पुदीना मसाला लस्सी रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप दही
- आधा कप ठंडा पानी
- ½ जीरा पाउडर
- 1 चम्मच चाट मसाला
- चुटकी भर पिसी हुई काली मिर्च
- नींबू
- 10-12 पुदीना की पत्तियां
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 2 कप ठंडी दही को ब्लेंडर जार में डालें।
- अब इसमें आधा कप ठंडा पानी डालें।
- फिर ½ चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला और आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च डालें।
- काली मिर्च से लस्सी चटपटी हो जाएगी। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें।
- अब पुदीना की 10-12 पत्तियों को अच्छे से धो लें।
- फिर इसे जार में डालें। साथ ही ऊपर से थोड़ा सा नींबू भी निचोड़ लें। (एनर्जी से भरपूर देसी ड्रिंक्स)
- अब सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- लीजिए तैयार है आपकी पुदीना मसाला लस्सी।
सॉल्टेड चटपटी लस्सी
नमक वाली लस्सी हेल्दी होती है क्योंकि इसमें मीठापन नहीं होता है। आप बेहतर डाइजेशन के लिए ये लस्सी पी सकते हैं। चलिए जानते हैं इस लस्सी को बनाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप दही
- जीरा
- नमक
- काला नमक
- ठंडा पानी
- 3-4 हरी मिर्च
इसे भी पढ़ें:Summer Drinks: घर पर झटपट बनाएं ये 3 तरह की लस्सी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले मीडियम हीट पर जीरा को भून लें।
- भूनने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें।
- कुछ समय बाद जार में डालकर इसका पाउडर बना लें।
- अब एक बड़े बर्तन में 2 कप ठंडी दही को फेंटे।
- अब दही में आधा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च और 1 चम्मच जीरा पाउडर डालें। (आम की लस्सी की रेसिपी)
- अब इसमें 1 कप ठंडा पानी डालकर इसे दोबारा से अच्छे से फेंटे।
- लीजिए तैयार है आपकी सॉल्टेड चटपटी लस्सी।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में पिएं ठंडी-ठंडी रोज़ लस्सी, जानें आसान रेसिपी
लस्सी को परफेक्ट बनाने के लिए टिप्स

- परफेक्ट लस्सी बनाने के लिए आपको खट्टी दही के बजाय होममेड दही का इस्तेमाल करना चाहिए।
- फुल फैट वाली दही का उपयोग करें। इससे गाढ़ी, क्रीमी और टेस्टी लस्सी बनेगी।
- आपको लस्सी में दूध नहीं डालना चाहिए। इससे दही का खट्टापन कम हो जाता है।
- लस्सी छाछ से ज्यादा गाढ़ी होती है। इसलिए आपको इसमें उतना ही पानी डालना चाहिए, जितने की आवश्यकता हो। (पंजाबी स्टाइल लस्सी रेसिपी)
उम्मीद है कि आपको हमारी ये रेसिपीज पसंद आई होगी। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।