मेहमानों के लिए बनाएं 5 मिनट में तैयार होने वाले ये Coolers, लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे

गर्मी में अक्सर लोग नींबू पानी या शिकंजी पीते हैं, लेकिन आप हर दिन कुछ नया बनाइए। चलिए आज आपको चार अलग-अलग कूलर्स की रेसिपी बताएं, जिन्हें आप मात्र 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

easy summer drinks

बाहर इतनी गर्मी है कि आप ज्यादा देर तक बाहर नहीं रह सकते हैं। उमस और चिपचिपी गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए इन दिनों खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है। मगर सिर्फ पानी से प्यास बुझाना काफी नहीं होता। यही कारण है कि इन दिनों नींबू पानी और शिकंजी जैसे ड्रिंक्स बनाए जाते हैं। यह प्यास बुझाने के साथ ही स्वाद भी भरपूर देते हैं। आपका पाचन भी इन ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स से तंदुरुस्त होता है। पुदीना होने के कारण आपके पेट को गर्मी से राहत भी मिलती है।

मैं गर्मियों में जब किसी भी रेस्तरां या कैफे में जाती हूं, तो मेन्यू देखते हुए नजर सबसे पहले कोल्ड बेवरेज और मॉक्टेल्स की तरफ जाती है। टैंगी फ्लेवर वाले ड्रिंक्स मुझे बहुत पसंद है। इसलिए घर पर भी अक्सर नई-नई रेसिपीज बनाती रहती हूं। बीते दिनों मेरे दोस्त घर आए थे, तो उन्हें नींबू पानी सर्व करने की जगह मैं चार अलग कूलर्स सर्व किए थे, जो उन्हें बहुत पसंद आए। ये रेसिपी आपको भी आज बताने वाली हूं। आप भी इन्हें जरूर ट्राई कीजिएगा।

1. कीवी कूलर

kiwi cooler

कीवी से तैयार यह कूलर आपकी भूख खोलने के लिए अच्छा है। बाहर से थके हुए आएंगे, तो यह कूलर आपके मूड को एकदम रिफ्रेश कर देगा। आप इस रेसिपी को 5 मिनट से भी कम समय में तैयार कर सकते हैं।

कीवी कूलर बनाने की सामग्री-

  • 2 पकी कीवी, छिली और कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 कप ठंडा स्पार्कलिंग पानी या सोडा वॉटर
  • स्वादानुसार काला नमक
  • बर्फ के टुकड़े
  • सजावट के लिए पुदीना की पत्तियां, अनार दाने और कीनू का स्लाइस

कीवी कूलर बनाने का तरीका-

  • एक ब्लेंडर में, कटी हुई कीवी, शहद और नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • बीज या गूदा निकालने के लिए कीवी के इस मिश्रण को बारीक जाली वाली छलनी से छान लें।
  • छनी हुई कीवी प्यूरी को अलग-अलग गिलासेस में डालें। ऊपर से बर्फ के टुकड़े, काला नमक, अनार दाने, पुदीना की पत्तियां डालकर एक बार हिलाएं।
  • अब गिलास में ठंडा स्पार्कलिंग पानी या सोडा डालें। चम्मच से मिलाकर कीनू के स्लाइस से साजकर चिल्ड सर्व करें।

2. फ्रूट पंच

fruit punch

फ्रूट पंच एक पॉपुलर समर ड्रिंक है। आपने कई रेस्तरां में इस ड्रिंक का मजा लिया होगा। जितना मुश्किल इसे बनाना लगता है, उतना है नहीं। इसे बनाने के लिए आप अपने पसंदीदा फलों के रस का उपयोग भी कर सकते हैं।

फ्रूट पंच बनाने की सामग्री-

  • 1 कप अनानास का रस
  • 1 कप संतरे का रस
  • 1 कप क्रैनबेरी जूस
  • 1 कप नींबू सोडा या जिंजर एले
  • सजावट के लिए ताजे फलों के टुकड़े (जैसे संतरे नींबू और जामुन)।
  • बर्फ के टुकड़े
  • चुटकी भर नमक

फ्रूट पंच बनाने का तरीका-

  • एक बड़े गिलास के भगोने में अनानास का रस, संतरे का रस और क्रैनबेरी का रस मिलाएं।
  • अब एक गिलास में बर्फ के टुकड़े और नींबू सोडा डालें। ऊपर से नमक डालकर इसमें जूस डालें।
  • इस फ्रूट पंच को मिलाएं और ऊपर से स्लाइस किए हुए फ्रूट के टुकड़े डालें।
  • पुदीना की पत्तियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

3. कच्चा आम टैंगी मॉकटेल

raw mango cooler recipe

कच्चे आम का अचार तो आप डालती होंगी। आम की चटनी भी बड़ी अच्छी लगती है। एक बार आप आम का यह मॉकटेल बनाकर देखिए। आपका मूड एकदम रिफ्रेश हो जाएगा। इसमें आप किसी अन्य फल का जूस भी मिला सकते हैं।

टैंगी मॉकटेल बनाने के लिए सामग्री-

  • 2 कच्चे आम, छिले और कटे हुए
  • 3 कप पानी
  • 1/4 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • बर्फ के टुकड़े
  • पुदीना की पत्तियां गार्निश के लिए

टैंगी मॉकटेल बनाने का तरीका-

  • एक सॉस पैन में कटे हुए कच्चे आम और पानी मिलाएं। उबाल आने दें फिर आंच कम करें और लगभग 10-15 मिनट तक पकाएं।
  • जब आम नरम हो जाए, तो आंच से उतार लें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने पर आम के मिश्रण को ब्लेंडर में डालें और स्मूथ होने तक ब्लेंड करें।
  • किसी भी रेशे को हटाने के लिए आम की प्यूरी को महीन जाली वाली छलनी से छान लें।
  • इसे छानकर फ्रिज में रख दें। वहीं दो गिलास में आइस क्यूब, चीनी, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • आम की प्यूरी में थोड़ा-सा पानी डालकर उसे पतला कर लें। आखिर में इसमें नींबू का रस मिलाएं और ऊपर से ठंडी आम की प्यूरी डालकर मिक्स करें।
  • ताजी पुदीने की पत्तियों से सजाएं और मेहमानों को चिल्ड कच्चा आम टैंगी मॉकटेल सर्व करें।

इन समर ड्रिंक्स को आप भी बनाकर ट्राई जरूर करें। अगर आप भी इसी तरह से चटपटी, टैंगी और स्वादिष्ट रेसिपीज बनाते रहते हैं, तो उन्हें हमारे साथ शेयर करना न भूलें।

अगर ये रेसिपीज आपको पसंद आईं, तो इस लेख को लाइक करना मत भूलिएगा। फेसबुक पर और अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कीजिए। रेसिपीज, कुकिंग और किचन टिप्स के ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP