जब भी महिलाएं सुबह उठती हैं तो उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए? ऐसा जो सबको पसंद भी आए और थोड़ा हेल्दी भी हो। साथ ही, यह भी सोचती हैं कि जो नाश्ता परसों या कल बनाया था वो फिर से आज न बनाना पड़े? अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचती हैं और हर रोज कुछ नया बनाना चाहती हैं, तो अब आप परेशान न हो। क्योंकि आज हम आपके लिए शेफ पंकज भदौरिया के द्वारा बताई गई कुछ स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट रेसिपीज लेकर आए हैं, जिन्हें आप बेहद आसानी से बना सकती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर ब्रेकफास्ट में बनाने के लिए कई तरह की रेसिपीज साझा की हैं, जिसमें से कुछ रेसिपीज हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। इन रेसिपीज को आप हर दूसरे दिन ट्राई कर सकती हैं। तो आइए जानें 5 तरह की रेसिपीज के बारे में।
1- रवा इडली
सामग्री
- इडली बनाने के लिए-
- 1- कप रवा
- आधा कप- दही
- आधा कप- पानी
- तड़के के लिए-
- 1 टेबलस्पून- तेल
- आधा टेबल स्पून- जीरा
- आधा टेबल स्पून- सरसों
- 5-6- करी लीव्स
- 1 छोटा चम्मच- चने की दाल
- 1 चम्मच- बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चुटकी- हींग
- 1 चम्मच- बारीक कटी हुई अदरक
- 2 चम्मच- बारीक कटी हुई गाजर
- 1 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल लें फिर इसमें रवा, दही और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे साइड में रख दें।
- अब आप इसमें तड़का लगाने के लिए समान तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन लें फिर इसमें तेल डालें और गर्म कर लें।
- अब इसमें सरसों, जीरा, करी लीव्स, चने की दाल,बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हींग और बाकी सामान डालें और थोड़ा पका लें।
- फिर इस तड़के को रवा के मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।
- अब इडली का स्टैंड लें फिर इसमें इस बैटर को डालें और 10 से 15 मिनट तक भाप में पका लें। (हरी मटर की इडली)
- आप चाहें तो ओवन में भी इसे पका सकती हैं बस इसके लिए आपको ओवन इडली स्टैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें इडली को बनने में सिर्फ 3 मिनट लगेंगे।
2- बेसन और मेथी के पराठे
सामग्री
- आधा कप- बेसन
- आधा कप- आटा
- 1 छोटा चम्मच- नमक
- 1 कप- बारीक कटी हुई मेथी
- 1/4 चम्मच- कटी हुई प्याज
- आधा चम्मच- बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- आधा चम्मच- अदरक
- 1 चम्मच- जीरा
- 1 छोटा चम्मच- काली मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच- हल्दी
- पानी
- तेल
बनाने का तरीका
- बेसन और मेथी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें फिर इसमें बेसन और आटा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें सभी सामान डालें जैसे प्याज, मेथी, नमक, हल्दी, अदरक आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और आटा गूंथ लें। फिर इसमें थोड़ा तेल डालें और मिलाकर साइड में रख दें।
- अब तवा गर्म करें और इधर आटे को बेल लें और पराठो को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
- फिर इसे आप गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
3- फ्रिटाटा
सामग्री
- 8- अंडे
- 1 टेबल स्पून- तेल
- आधा प्यार - कटा हुआ
- 1- बारीक कटा हुआ मशरूम
- 1- बारीक कटा हुआ टमाटर
- आधी - शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच - ब्लैक पेपर
- स्वादानुसार- नमक
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में अंडे को अच्छी तरह से फेंट लें और साइड में रख दें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें सभी सामग्री डालें जैसे प्याज, सब्जी, नमक आदि।
- अब इसे थोड़ा पकने दें फिर इसके ऊपर अंडे डालें और इसे खाली एक बार मिला लें।
- अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें और फिर किसी प्लेट की सहायता से इसे पलट दें।
- जब यह दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे एक प्लेट में निकल लें और गर्मागर्म सर्व करें।
4- बॉम्बे सैंडविच
सामग्री
- 8- सैंडविच ब्रेड
- 1 टिक्की - मक्खन
- ब्रेड पर लगाने के लिए - हरी चटनी
- 2 - उबले हुए आलू
- 2- प्याज
- 2- टमाटर
- आधा चम्मच- चाट मसाला
- चीज शीट
बनाने का तरीका
- सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रेड के किनारों को काट लें। (डिफरेंट सैंडविच रेसिपीज)
- अब ब्रेड पर बटर और चटनी लगाकर साइड में रख दें। फिर इसमें आलू, टमाटर, प्याज और चाट मसाला डाल दें।
- अब आप ऊपर से नमक, लाल मिर्च डालकर चीज की शीट रख दें। और फिर ऊपर से दूसरा ब्रेड रख दें।
- अब इसके ऊपर बटर लगा लें और इसे 5 से 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें और सैंडविच को सॉस के साथ सर्व करें।
5- हरी मूंग दाल का डोसा
सामग्री
- 1 कप- मूंग दाल
- आवश्यकतानुसार- पानी
- 2 बड़े चम्मच- चावल का आटा
- स्वादानुसार- नमक
- तेल
- 1- प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 इंच- अदरक (बारीक कटा हुआ)
- 1- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले दाल को 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर आप इसका आसानी से मिश्रण बना सकती हैं।
- इसके लिए आप इसे एक मिक्सी में डालें और फिर इसमें पानी, अदरक और हरी मिर्च डालकर एक पेस्ट बना लें।
- अब इसे एक बाउल में निकाल लें फिर इसमें नमक, चावल का आटा डाल दें और फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब एक पैन को गैस पर रखें और पेस्ट को डाल दें। आप इसके ऊपर से कटा हुआ प्याज डाल दें।
- जब डोसा पक जाए तो इसे निकाल लें और गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।