परफेक्ट मेथी पराठा बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

सर्दियों में अचार और दही के साथ गरमागरम और स्वादिष्ट पराठे खाना हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों की सर्द सुबह की शुरुआत करने के लिए मेथी पराठे से अच्छा नाश्ता कुछ और हो नहीं सकता है, जो वास्तव में मन को तृप्त करता है।
हालांकि, इस स्वादिष्ट नाश्ता का पूरा स्वाद लेने के लिए, इसे सही तरीके से पकाया बहुत जरूरी होता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको फूड स्कूल सीरिज में मेथी के पराठे को सही तरीके से बनाने की जानकारी दे रहे हैं। आइए जानें कि इस स्वादिष्ट नाश्ते को शुरू से अंत तक कैसे बनाया जाता है और साथ ही इससे जुड़ी आवश्यक जानकारी के बारे में भी जानते हैं।
प्रो टिप्स
- मेथी के पत्तों को तोड़कर उसमें कीड़ों की जांच करें।
- इन्हें पानी से भरे एक बड़े बर्तन में रख दें।
- ऊपर से थोड़ा सा क्रिस्टल सॉल्ट छिड़कें और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
- यह कीटनाशक अवशेषों को हटाने में मदद करता है।
- इसके बाद, इसे ताजे पानी से धो लें।
- मेथी को उबालने की जगह आप आटा गूंथते समय बारीक कटी हुई मेथी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बेहतरीन स्वाद के लिए मेथी की ताजी पत्तियों का इस्तेमाल करें।
- घी के साथ भूनने पर मेथी के पराठे बहुत अच्छे लगते हैं।
- मेथी पराठा का पेस्ट बनाने का तरीका
- एक बड़े बर्तन में, पर्याप्त पानी डालें और उबाल आने दें।
- फिर, धुली हुई मेथी के पत्ते डालें और इसे भी उबलने दें।
- अब, उबली की हुई मेथी को ब्लेंडर पानी में डालें।
- अदरक और मिर्च डालें।
- इसे ठंडा होने दें।
- इसके बाद, स्मूथ प्यूरी बनाने के लिए सभी को एक साथ मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें:परफेक्ट आलू पराठा बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इन गलतियों से बचें
- मेथी को ज्यादा उबाले नहीं, इससे इसके पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं।
- आटा गूंथते समय पर्याप्त मात्रा में पानी डालें।
- ज्यादा पानी आपके पराठों की तैयारी को बर्बाद कर सकता है।
- पराठे को ज्यादा देर तक स्टोर न करें, इससे उनका स्वाद खत्म हो जाएगा।
- तैयार आटे को आप किसी एयरटाइट कंटेनर में 2 दिन तक के लिए फ्रिज में रख सकती हैं।
- जब भी इनका खाने का मन हो इसे ताजा पकाकर गरमा गरम परांठे परोसिये।
सही आटा कैसे गूंथें?
- एक बड़े कटोरे में 2 कप गेहूं का आटा लें।
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डालें।
- अब तैयार मेथी प्यूरी डालें।
- सुनिश्चित करें कि मेथी प्यूरी समान रूप से मिश्रित हो, उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं।
- आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5 मिनट तक आटा गूंथ लें जब तक कि आटा स्मूथ न हो जाए।
- आटे को थोडा़ सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- आटे को गीले कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
घर पर मेथी पराठा बनाने की रेसिपी
सामग्री
- मेथी के पत्ते- 1 गुच्छा
- पानी- 3 कप
- अदरक- 1 इंच
- हरी मिर्च- ।
- गेहूं का आटा- 2 कप
- अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- आवश्यकतानुसार
- तेल या घी
इसे जरूर पढ़ें: परफेक्ट गोभी का पराठा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मेथी पराठा कैसे बनाते हैं?
- तैयार आटे से मध्यम आकार की लोई लेकर इसे चपटा बेल लें।
- अब इस पर थोडा़ गेंहू का आटा छिड़कें और इसे सामान्य पराठे की तरह पतला गोल बेल लें।
- पराठे को गरम तवे पर रखें और एक मिनट के लिए पका लें।
- जब बेस थोड़ा पक जाए, तो मेथी पराठे को पलट दें।
- अब सामने की तरफ थोड़ा सा तेल या घी लगाकर हल्का सा दबाएं।
- फिर से पलटें और पकने दें।
- एक या दो बार पलटें जब तक कि दोनों तरफ से पूरी तरह से पक न जाए।
- हेल्दी और स्वादिष्ट मेथी पराठे को अचार, दही या रायते के साथ परोसिये और खाइये।
हमें उम्मीद है कि ये टिप्स और ट्रिक्स आपको सही और सबसे स्वादिष्ट मेथी पराठे बनाने में मदद करेंगे। ऐसी और भी रेसिपी और टिप्स के लिए, HerZindagi के साथ जुड़ी रहें!
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।