Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर की इडली

इडली को कुछ अलग ढंग से बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर की टेस्टी इडली।  
Updated:- 2021-03-03, 10:33 IST
green peas idli main

जब भी कुछ हल्का खाने का मन होता है सबसे पहले इडली ही याद आती है। यदि चाहे साम्भर से खाई जाए या फिर चटनी से, टेस्टी ही लगती है। ये वास्तव में एक ऐसा व्यंजन है जो बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आता है। आप सभी ने कभी न कभी इडली जरूर खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरी मटर से बनने वाली टेस्टी इडली की आसान रेसिपी। जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है और आप स्नैक्स में इसका मज़ा उठा सकती हैं और बच्चों के टिफिन के लिए भी ये टेस्टी इडली पैक कर सकती हैं।

हरी मटर की इडली Recipe Card

हरी मटर की इडली की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 55
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • हरी मटर- 1 कप
  • सूजी-1 कप
  • दही-1 कप
  • हरी मिर्च-3-4
  • अदरक-1 इंच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल-1 बड़ा चम्मच
  • सरसों के बीज-1 चम्मच
  • उड़द की दाल-1-2 चम्मच
  • करी पत्ता-5-8

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सूजी में दही मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार करें और बैटर को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें।

  2. Step 2:

    मटर छीलकर धो लें और एक मिक्सर में मटर, प्याज़, हरी मिर्च और अदरक को पीस लें।

  3. Step 3:

    एक कड़ाई तेल गरम होने दें उसमें करी पत्ता, उड़द दाल और सरसों के दाने डालकर तड़का तैयार करें।

  4. Step 4:

    सूजी के बैटर को 10 मिनट बाद चेक करें और इसमें तैयार तड़का डालकर नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।

  5. Step 5:

    तैयार बैटर में हरी मटर और प्याज और अदरक का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

  6. Step 6:

    इडली मोल्ड को चिकना करें एक-एक करके बैटर डालें। मोल्ड को प्रीहीटेड इडली स्टैंड में रखें 10 - 12 मिनट तक पकाएं।

  7. Step 7:

    10 -15 मिनट के बाद इडली तैयार हो जाएंगी। एक-एक करके सारी इडलियां बाहर निकालें और हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

  • हरी मटर की इडली बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में दही मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार करें और बैटर को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें।

green peas idli

  • मटर छीलकर दाने अलग कर लें और अच्छी तरह से धो लें। एक मिक्सर में प्याज़, हरी मिर्च और अदरक को पीस लें। अगर हो सके तो इसमें पानी डाले बिना फाइन पेस्ट तैयार करें।
  • मिक्सर में हरी मटर डालें और फाइन पेस्ट बनाएं। गैस में एक कड़ाई रखें और तेल डालें। तेल गरम होने दें और जब तेल हल्का गरम हो जाए तब उसमें करी पत्ता, उड़द दाल और सरसों के दाने डालें। कम से कम एक मिनट तक इसे फ्राई होने दें।
  • सूजी के बैटर को 10 मिनट बाद चेक करें और इसमें ऊपर से तैयार तड़का डालें और नमक मिलाएं और फिर से अच्छी तरह से मिक्स करें। यदि आवश्यकता हो तो इसमें थोड़ा पानी या दही मिलाएं।
  • तैयार बैटर में हरी मटर और प्याज और अदरक का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इडली मोल्ड को तेल या घी से चिकना करें और घी वाले सांचे में एक-एक करके बैटर डालें। मोल्ड को प्रीहीटेड इडली स्टैंड में रखें 10 - 12 मिनट तक पकाएं।
  • 10 -15 मिनट के बाद इडली को चेक करें। इसके लिए इडली में एक साफ़ चाकू डालें और चाकू साफ़ निकल आए तो इसे मोल्ड से निकाल लें।
  • एक-एक करके सारी इडलियां बाहर निकाल लें और हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।