Navratri 2025: माता रानी को लगाना है हलवे का भोग तो इस नवरात्रि ट्राई करें ये 2 रेसिपीज, केवल सूजी नहीं बल्कि...

नवरात्रि के दिनों में माता रानी को सूजी के हलवे का भोग लगता है। हालांकि, कुछ महिलाएं 9 के 9 दिन सूजी के हलवे से मां का प्रसाद बनाती हैं। लेकिन अगर 9 के 9 दिन एक जैसा सूजी का हलवा खाकर आप बोर हो रही हैं तो आप सूजी के हलवे को दो तरीके से बना सकती हैं। यहां दी गई रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है। इस रेसिपी से हम जानेंगे कि आप घर पर रहकर सूजी के हलवे को किन दो तरीकों से बना सकती हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
दूध वाला सूजी का हलवा
सूजी- 1 कप
दूध- 2 कप

चीनी- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
केसर- 1/4 चम्मच
घी- 2 बड़े चम्मच
बादाम या काजू- 1/2 कप कटे हुए
दूध वाला सूजी का हलवा
- इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन में घी को गर्म करें और उसमें सूजी डालें।
- अब मध्यम आंच पर सूजी को चलाते रहें। जब सूजी सुनहरी हो जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
- दूसरी तरफ पैन में दूध को गर्म कर लें और उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर को मिलाएं।
- अब जब दूध थोड़ा-सा गाढ़ा हो जाए तो बने मिश्रण को सूजी की कढ़ाई में डाल दें। अब अच्छी तरीके से मिलाएं।
- अब मध्यम आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
- आपका गरम-गरम सूजी का हलवा तैयार है।
इसे भी पढ़ें - नाश्ते में कुछ हल्का खाना है तो बनाएं सूजी बॉल्स
सूजी मावे का हलवा
सूजी- 1 कप
मावा (खोया)- 1 कप
दूध- 1 कप
चीनी- 1 कप

इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
घी- 2 बड़े चम्मच
बादाम या काजू- 1/2 कप कटे हुए
सूजी मावे का हलवा
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप घी को गर्म करके सूजी को मध्यम आंच पर भूनें और उसे सुनहरा होने दें।
- दूसरी तरफ आप एक पैन में दूध को गर्म कर लें और उसमें मावा मिलाएं। साथ में चीनी और इलायची पाउडर भी मिलाएं।
- अब मावे को अच्छे से चलाएं, जब दूध गाढ़ा हो जाए तो बने मिश्रण को सूजी की कढ़ाई में डाल दें।
- फिर सूजी को मध्यम आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद जब सूजी गाढ़ी हो जाए तो उसमें आप ड्राई फ्रूट्स डाल दें। आपका मावे वाला सूजी का हलवा तैयार है।
इसे भी पढ़ें - घर पर ही बनाएं टेस्टी सूजी के लड्डू और लगाएं भगवान को भोग, जानें इसकी रेसिपी
नोट - बता दें कि सूजी को अच्छे से भूनना जरूरी है वरना खाने में कच्चापन आ सकता है। जब आप दूध को डालें तो उसे अच्छे से उबाल लें वरना स्वाद पर प्रभाव पड़ सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।