Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

Navratri 2025: नवरात्रि में उबले आलू से बनाएं ये 2 चीजें, व्रत की थाली में परोसें नई डिश

अगर आप रोज-रोज व्रत के दौरान आलू से केवल एक डिश तैयार कर रही हैं और उसे खाकर बोर हो गई हैं तो आप इससे तीन अलग-अलग रेसिपीज भी तैयार कर सकती हैं। जानते हैं, इनके बारे में...
Updated:- 2025-09-22, 16:58 IST
Boiled Potatoes dishes

व्रत के दौरान अक्सर मिलाएं कुट्टू, साबूदाना,आलू आदि चीजों का सेवन करती हैं, लेकिन एक तरह की डिश खाने से महिलाएं और परिवार वाले दोनों बोर हो जाते हैं। आज हम बात कर रहे हैं उबले आलू की। अगर आपने नवरात्रि का व्रत रखा है और आपके पास केवल उबले हुए आलू हैं तो आप उबले हुए आलू से 2 डिशेज तैयार कर सकती हैं। ऐसे में इन रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इसे लेख में बताएंगे कि आप उबले आलू से कौन-सी सब्जियां तैयार कर सकती हैं। जानते हैं इनकी रेसिपी के बारे में... 

आलू की चाट

आलू - 2-3 उबले हुए

धनिया - 1/4 कप बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 1 या 2
नमक - स्वादानुसार

aaloo chaat

नींबू का रस - 1 चम्मच
घी - तलने के लिए

आलू की चाट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें और प्लेट में रखें।
  • फिर एक पैन में तेल गर्म करें और आलू के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तलें।
  • अब एक प्लेट में उन्हें निकालें और उसमें धनिया, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं।
  • अब तले हुए आलू में नींबू का रस मिलाएं फिर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब गरमा गरम परोसें। आपकी आलू चाट तैयार है।

इसे भी पढ़ें - कहीं आप भी तो नहीं खा रही हैं नकली आलू ? इन 4 तरीकों से घर बैठे करें पहचान

व्रत के आलू की पकोड़ी

आलू - 2-3 उबले हुए
सिंघाड़े का आटा - 1 कप
कुट्टू का आटा - 1/2 कप
हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
धनिया पत्ती - 1/4 कप बारीक कटी हुई
नमक - स्वादानुसार
घी - तलने के लिए

व्रत के आलू की पकोड़ी कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें।
  • और उसमें सिंघाड़े या कुट्टू के आटे को मिलाएं। अब उसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक मिलाएं।
  • अब अच्छे से मिक्स करे लें।
  • अब आप बने मिश्रण को छोटे-छोटे गोल आकार में बना लें।
  • अब पैन में घी गर्म करें और पकोड़ी को सुनहरा होने तक तलें।
  • आपकी गरमा गरम पकोड़ी तैयार है।

आलू की टिक्की

3-4 उबले हुए आलू
धनिया पत्ती - 1/4 कप

tikki

जीरा- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
घी तलने के लिए

आलू की टिक्की कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप उबले हुए आलू को मैश करें।
  • अब इसमें धनिया पत्ती, जीरा और नमक मिलाएं।
  • मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और छोटे-छोटे गोल आकार में बना लें।
  • अब एक पैन में तेल गरम करें उसमें टिक्की को सुनहरा होने तक सेंकें।
  • अब एक प्लेट में डालें। आपकी गरमा गरम आलू की टिक्की तैयार है।

इसे भी पढ़ें - आलू से बनी ये 2 मिठाइयां मन को कर देंगी खुश, यहां दी गई रेसिपीज आएंगी काम

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।