Navratri 2025: कुट्टू के इन 3 भरवां पराठों से कैसे खोलें नवरात्रि का व्रत, बेहतर स्वाद के लिए अपनाएं ये रेसिपी

नवरात्र के दिनों में महिलाएं घर पर व्रत का खाना बनाती हैं, जिसमें गेहूं के आटे की बजाय कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन 9 के 9 दिन कुट्टू के आटे के एक जैसे पराठे महिलाओं को बोर कर देते हैं। ऐसे में आप यदि कुट्टू के आटे के पराठे बनाने जा रही हैं तो आप उसके अंदर तीन तरह की स्टफिंग भर सकती हैं, जिससे भरवां पराठे तैयार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कुट्टू के भरवां पराठे कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...
कुट्टू लौकी के पराठे
हरी मिर्च - 2-3
अदरक - 1 इंच
कुट्टू का आटा - 2 कप
लौकी - 1 मध्यम आकार की
नमक - स्वादानुसार
घी या तेल - पराठे सेंकने के लिए
कैसे बनाएं कुट्टू लौकी के पराठे?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छिलकर कद्दूकस कर लें और उसका सारा पानी निकाल लें।
- अब आप एक पैन में घी डालें और उसमें हरी मिर्च और अदरक डालें। साथ में लौकी को डालकर उसे भून लें। अब लौकी के मिश्रण में नमक मिलाकर अलग निकाल लें।
- अब आप सबसे पहले कुट्टू के आटे को गूंथ लें और उसे 10 से 15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
- अब आप आटे को 6 से 8 बराबर भागों में बांटें और प्रत्येक भाग को गोल आकार में बेल लें।
- थोड़ा सा बेलने के बाद आप बीच में लौकी के मिश्रण को भर दें। अब फिर से लोई बनाकर उसे बेलें और तवे पर सेंकें। आपका लौकी का भरवां पराठा तैयार है।
इसे भी पढ़ें - झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी राजगिरा पराठा, जानें इसे बनाने का तरीका
कुट्टू आलू के पराठे
कुट्टू का आटा - 2 कप
उबले हुए आलू - 2-3
हरी मिर्च - 1-2
अदरक - 1 इंच
नमक - स्वादानुसार
घी या तेल - पराठे सेंकने के लिए
कैसे बनाएं कुट्टू आलू के पराठे?
- इसके लिए सबसे पहले आप आलू को उबालें और उन्हें छील लें।
- अब उन्हें कद्दूकस करके उसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब चाहें तो थोड़ा-सा जीरा पाउडर भी मिला सकती हैं।
- बने मिश्रण में हरा धनिया और बारीक कटी अदरक-हरी मिर्च मिला लें। अब साइड में रख दें।
- दूसरी तरफ आप कुट्टू के आटे को लें और उसे गूंथ लें।
- गूंथने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए उसे सेट करने के लिए रख दें।
- फिर आप 8 से 9 लोई बनाकर उसे थोड़ा बेलें।
- बेलने के बाद आप बीच में थोड़ा सा तेल लगाएं और आलू के मिश्रण को भर दें।
- फिर से लोई बनाकर उसे बेलें और सुनहरा होने तक सेंके। आपके भरवां पराठे तैयार हैं।
कुट्टू काली मिर्च के पराठे
कुट्टू का आटा - 2 कप
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
घी या तेल - पराठे सेंकने के लिए
पानी - आटा गूंथने के लिए
कुट्टू काली मिर्च के पराठा कैसे बनाएं?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप कुट्टू के आटे को गूंथें।
- अब इसे सेट होने के लिए रख दें। 10 मिनट बाद 8 से 9 लोई बना लें।
- एक लोई को बेलकर बीच में तेल लगाएं। साथ में सेंधा नमक और काली मिर्च भी लगाएं।
- अब उसकी दोबारा लोई बनाकर फिर से बेलें और गर्म तवे पर सेंक लें।
इसे भी पढ़ें - Tasty & Healthy Rajma Paratha: बच्चों की छोटी भूख के लिए बनाएं राजमा पराठा, जानें रेसिपी
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।