Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

स्मूदी बनाने समय ना करें ये गलतियां, नहीं तो हो जाएगा बलंडर

अगर स्मूदी बनाने समय करेंगी ये गलतियां तो ये बन जाएगी बलंडर मिस्टेक्स और स्मूदी का स्वाद हो जाएगा बेकार। 
Updated:- 2018-10-31, 18:15 IST
mistakes while makin smoothie main

गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर दिन की शुरुआत नींबू पानी, जूस या स्मूदी पीकर करते हैं। लोग स्मूदी पीना अधिक पसंद करते हैँ। क्योंकि ये थिक होता है जिसके कारण इससे पेट भी भर जाता है और यह पेट को भी ठंडा करता है। साथ ही यह हेल्दी भी होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और गुड फैट्स भी काफी मात्रा होते हैं। यही कारण है कि दिन की सही शुरुआत के लिए स्मूदी पीना अच्छा माना जाता है जिसके कारण लोग इसे ब्रेकफास्ट के तौर पर भी यूज़ करते हैं। 

लेकिन स्मूदी बनाते वक्त अक्सर लोग कुछ गलतियां कर देते हैं। जिसके कारण स्मूदी की ऐसी की तैसी हो जाती है और कभी स्मूदी कड़वा बन जाता है तो कभी पतला बन जाता है। तो आइए आज जानते हैं कि स्मूदी बनाते वक्त कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

ना मिलाएं चीनी

स्मूदी बनाने के लिए कभी भी चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। स्मूदी फलों से बनता है और फलों में नैचुरल मिठास होता है। ऐसे में ऊपर से चीनी कभी नहीं मिलानी चाहिए। इसके नैचुरल मिठास को बने रहने दीजिए। वैसे भी स्मूदी में काफी फैट और कैलोरी होता ही है। ऐसे में ऊपर से चीनी मिलाकर पीने से यह नुकसानदायक होगा और वजन भी बढ़ेगा। 

Read More: वजन कम करने के लिए ट्राई करें ये मॉर्निंग स्मूदी

कच्चे और खट्टे फलों को ना करें यूज़

mistakes while makin smoothie inside

स्मूदी बनाने के लिए कभी भी कच्चे और खट्टे फलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्मूदी हमेशा पके हुए और रसीले फलों से बनती हैं। कच्चे फल मीठे नहीं होते हैं। ऐसे में जब आप कच्चे फलों से स्मूदी बनाती हैं तो इनका स्वाद कड़वा हो सकता है। इसी तरह से कभी भी खट्टे फलों का इस्तेमाल भी स्मूदी बनाने के लिए नहीं किया जाता है। स्मूदी दूध से बनता है और दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टे फल दूध को फाड़ देते हैं। 

इसलिए स्मूदी बनाते वक्त कच्चे और खट्टे फलों को यूज़ ना करें। 

तरबूज का इस्तेमाल ना करें

mistakes while makin smoothie inside

तरबूज से कभी भी स्मूदी नहीं बनाना चाहिए। दरअसल तरबूज एक ऐसा फल होता है जिसमें बहुत ज्यादा पानी होता है। जिसके कारण इससे स्मूदी बनाने से स्मूदी पूरी तरह से पानी-पानी हो जाएगा और वह स्मूदी की जगह जूस बन जाएगा। 

Read More: घर पर बनाकर पिएं आम की ठंडी-ठंडी और टेस्टी लस्सी

ना करें ज्यादा बर्फ का यूज़

mistakes while makin smoothie inside

स्मूदी बनाने के लिए कभी भी बहुत ज्यादा बर्फ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज्यादा बर्फ का इस्तेमाल करने से स्मूदी बहुत अधिक ठंडी और पतली हो जाती है। इसलिए 3-4 बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करना काफी होता है।

खट्टे फलों के साथ दूध ना मिलाएं

वैसे तो स्मूदी हमेशा दूध से बनता है। लेकिन अगर आप खट्टे फलों से स्मूदी बना रही हैं तो दूध की जगह दही का इस्तेमाल करें। खट्टे फलों में सिट्रस एसिड होता है जो दूध को फाड़ देता है। इसलिए खट्टे फलों के साथ दही मिलाकर स्मूदी बनाना चाहिए।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।