Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

घर पर बनाकर पिएं आम की ठंडी-ठंडी और टेस्टी लस्सी

अगर आपका फेवरेट फल है मैंगो और आप करना चाहती हैं वजन कम तो रोज नाश्ते में पिएं केवल मैंगो की ठंडी-ठंडी लस्सी। इसे बनाना भी आसान है और यह काफी टेस्टी भी होता है। 
Updated:- 2018-10-31, 15:18 IST
mango lassi at home main

गर्मियों का मतलब ही होता है आम। इस मौसम में आम बहुत ही सस्ते होते हैं। आम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे अमीर-गरीब, हर वर्ग के लोग खाते हैं। जैसे कि सेब और अनार अमीरों का फल माना जाता है क्योंकि ये काफी महंगे होते हैं। वहीं आम काफी सस्ते होते हैं जिसके कारण गरीब भी इस रसीले फल का मजा ले पाते हैं। 

गर्मी से देती है राहत

आम की ठंडी लस्सी गर्मी से भी राहत देती है। इसलिए विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि चिलचिलाती धूप में निकलने से पहले एक ग्लास मैंगो लस्सी पीकर निकलें। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे घर पर बनाना बहुत आसान होता है और ये काफी टेस्टी व हेल्दी होता है। इसे आप कई तरह से भी बना सकती हैं। इसे आप गाढ़ी और क्रीमी भी बना सकती हैं या फिर लाइट और पतली भी बना सकती हैं। 

इस बात का रखें ध्यान

  • आम की लस्सी बनाने के दौरान उन आमों का इस्तेमाल करें जिनमें फाइबर कम हो और जिनसे स्‍मूद और क्रीम टेक्‍सचर जल्‍दी आ सके। अगर आप पतली और ठंडी लस्सी पीना चाहती हैं तो बर्फ या ठंडे पानी का अधिक इस्तेमाल करें। 
  • अगर वजन कम करना है और पूरे दिन हाइड्रेट रहना है तो दूध का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करें। दही का इस्तेमाल करें। दही में प्रोबायटिक होते हैं जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और दिन भर ठंडा रखते हैं। 
  • मैंगो लस्सी बनाने के दौरान इलायची का इस्तेमाल जरूत करें। इलायची सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

mango lassi at home inside

तो इन सलाह को ध्यान में रखते हुए अब हम लस्सी बनाने का तरीका सीखते हैं। 

जरूरी चीजें

  • आम : 1 कप (कटे हुए) 
  • चीनी : आधा कप 
  • दही : आधी कटोरी से कम 
  • ईलायची : 2 पुदीने की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए) 
  • 4-5 बर्फ के टुकड़े 
  • mango lassi at home inside

Read More: इस गर्मी मीठा खाने का हो मन तो घर में बनाएं आम की खीर

इस तरह से करें तैयार

  • दो या तीन पके हुए आम लें और उनके छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 
  • एक जार लें और उसमें दही, आम के टुकड़े, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें। 
  • अब इसमें ईलायची डालकर एक से दो मिनट के लिए ब्‍लेंड करें। 
  • अब जार से लस्‍सी को निकालकर ग्लास में सर्व करें और ऊपर से पुदीने की पत्तियां डाल दें। 

ऐसे भी कर सकती हैं ट्राय

पुदीने की पत्तियों से स्मूदी का स्वाद बदल जाता है और ये पत्तियां गर्मी में फायदेमंद होती हैं। लेकिन अगर आपको इन पत्तियों का स्वाद नहीं पसंद है तो गार्निशिंग के लिए बादाम और पिस्‍ते का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

mango lassi at home inside

हेल्दी होती है यह लस्सी

यह लस्सी काफी हेल्दी होती है।इस एक ग्लास लस्सी में 218 कैलोरी होती है। 5.0 ग्राम फैट और 4 ग्राम प्रोटीन होता है। 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेट व 13 ग्राम फाइबर होते हैं। तो रोज एक ग्लास लस्सी पिएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।