स्मूद हेल्दी ड्रिंक है जिसे हर उम्र की महिला पी सकती है लेकिन फैट फ्री स्मूदी को कैसे बनाया जाता है ये बहुत ही कम महिलाओं को पता होता है। वैसे हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि एक्ट्रेस शमा सिकंदर डेली सुबह एक्सरसाइज़ के बाद स्मूदी पीती हैं और शमा अपने लिए स्मूदी भी बनाती हैं। अगर आप भी बॉलीवुड की हीरोइन्स की तरह फिट रहना चाहती हैं तो आपको भी स्मूदी बनाना आना चाहिए।
स्मूदी बनाना बहुत ही आसान है इसे घर पर कोई भी बना सकता है। फैट फ्री स्मूदी कैसे बनती है इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए आइए आपको बताते हैं
सुबह-सुबह एक्सरसाइज़ के बाद आपको सबसे पहले हेल्दी स्मूदी के साथ अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। आपको सबसे पहले इस वीडियो में स्वीट स्पिनच स्मूदी बनाना सीखाया गया है।
स्वीट स्पिनच स्मूदी
मॉर्निंग में इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको चाहिए
- 1 एवोकैडो के छोटे टुकड़े (ये कैरिबियाई फ्रूट है जो इंडिया में हर जगह आसानी से मिल जाता है)
- 10-12 पालक के पत्ते
- 1 अमरुद के छोटे टुकड़े
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच शहद
- 15-20 ब्लैकबेरी
- आधा कप फैट फ्री दही
ऐसे बनाएं स्वीट स्पिनच स्मूदी- स्मूदी बनाने के लिए आप इन सबको एक साथ मिक्सर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें। जब ये अच्छे से ब्लेंड हो जाए तब आप इसे जार में डाल लें। स्वीट स्पिनच स्मूदी तैयार है।
ट्रॉपिकल मॉर्निंग स्मूदी
इस वीडियो में ट्रॉपिकल मॉर्निंग स्मूदी बनाने का आसान तरीका भी सीखाया गया है और ये भी बताया गया है कि इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको क्या चाहिए।
- 1 कप कटा हुआ फ्रोज़न केला
- 1 कप आम
- आधा कप फैट फ्री दही
- आधा कप पाइन एप्पल
ऐसे बनाएं ट्रॉपिकल मॉर्निंग स्मूदी- इस स्मूदी को बनाने के लिए भी आप ये सब मिक्सर में डालें और गाढ़ा होने तक ब्लेंड करें। जब अच्छे से मिक्सर के अंदर का सामान ब्लेंड हो जाए तब आप इसे एक जार में निकाल लें। ट्रॉपिकल मॉर्निंग स्मूदी तैयार है।
तो आप इस वीडियो को देखकर स्मूदी बनाने का आसान तरीका सीख सकती हैं फिर इस वीडियो की मदद से आप कभी भी अपने घर पर ये स्मूदी बनाकर पीएं। मॉर्निंग की शुरुआत हमेशा हेल्दी ड्रिंक और हेल्दी फूड से ही करनी चाहिए। अगर आप अपनी हेल्द का ध्यान रखेंगी तो आपकी फैमिली में भी सभी हेल्दी और खुश ही रहेंगे।