सर्दियां अपने पूरे खुमार पर हैं और ऐसे में बर्फ की बात करना आपको थोड़ा odd लगेगा। वैसे तो आप इन दिनों अपनी body के लिये गर्म चीजों को ही ढूंढतीं हैं। वहीं गर्मियों में बर्फ आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती है। आप इसे अपनी drinks से लेकर अपनी खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल करतीं हैं।
क्या आपको पता है कि बर्फ आपकी skin के लिये बेहद ही फायदेमंद है। अगर अगली बार आप जब भी अपने फ्रिज में बर्फ जमाने के बारे में सोच रहीं हों, तो उस समय थोड़ी ज्यादा बर्फ जमाइयेगा। ये ना सिर्फ आपकी puffy eyes से लेकर आपके acne और pimples तक को जड़ से खत्म करती है। अब आपको महंगे फेशियल करवाने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही ice cube फेशियल कर सकतीं हैं।
Ice थेरेपी दूसरी skin थेरेपी के मुकाबले बेहद ही सस्ती है। अगर आप इसे अपनी तमाम skin problems पर apply करतीं हैं तो आपको जादुई result मिलेंगे। Herzindagi लाई है खास आपके लिये बर्फ के ये खास skin benefits.
Pores को करता है tighten
शायद आप अपने face पर आने वाले pores को लेकर थोड़ी अंजान हों। ये pores आखिर आपके face पर आते क्यूं हैं? रोजाना की धूल-मिट्टी और प्रदूषण आपकी skin के अंदर जाकर dirt की एक परत बना लेती है। ऐसे में आप beauty products को जरूर इस्तेमाल करतीं होंगीं। इनके इस्तेमाल से शायद आपको थोड़े बहुत result भी मिलते होंगे।
लेकिन क्या आपको पता है कि इन मंहगे beauty products के अलावा बर्फ आपकी इस problem का solution है। आपको इसके लिये ज्यादा कुछ नहीं बस अपने face पर बर्फ को हल्का-हल्का मलना है। ऐसा करने पर ये आपके pores को ठीक करने के साथ-साथ आपकी skin को oily होने से भी बचायेगी। अगर आप इसे एक बार अपने face पर इस्तेमाल करेंगीं तो आपकी skin किसी celeb से कम नहीं लगेगी।
Pimples को करिये जड़ से खत्म
अक्सर आपके face पर pimples हो जाते हैं। जो आपकी खूबसूरती को खराब करते हैं। आपको pimples को लेकर थोड़ा-सा सतर्क होने की जरूरत है। अगर आप इनको लेकर थोड़ी aware रहेंगी तो आपके लिये इनसे लड़ना थोड़ा आसान रहेगा। Pimples के लिये कई बार आप घरेलु उपाय प्रयोग में लातीं होंगी।
क्या आपको पता है कि बिना ज्यादा ताम-झाम किये ये आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकतीं हैं। ये pimples के साथ-साथ आपके face से redness को भी हटाती है। इसके लिये आपको ज्यादा कुछ नहीं बस बर्फ के एक टुकड़े को एक cotton के कपड़े में लपेटकर या फिर एक प्लास्टिक bag में रखकर अपने face पर मलना है। इसे करते वक्त आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आप बर्फ को सीधे ही अपने face पर apply ना करें। ऐसा करने से आपकी skin में मौजूद capillaries को नुकसान हो सकता है।
Read more: हल्दी ना सिर्फ आपके खाने की taste बढ़ाती है बल्कि ये आपकी खूबसूरती को भी निखारेगी
मिलेगी glowing skin
Ice cube फेशियल आपके face पर तुरंत glow देता है। इसके लिये आपको एक बर्फ के टुकड़े को शहद, खीरे और नींबू के साथ मिलाकर अपनी skin पर अच्छे से rub करना है। आपको ये rubbing कम से कम 5 मिनट तक करनी है। ऐसा करने से आपकी skin में एक नया निखार आता है। ये ना सिर्फ आपकी skin को healthy रखती है बल्कि उसे एक glow भी देती है।
Dark circles को करती है गायब
ऑफिस में पूरे दिन computer पर बैठना आपकी skin के लिये कई बार बेहद ही नुकसानदायक होता है। इस दौरान आप कई बार एक 5 मिनट का break तक नहीं लेतीं होंगी। जिसकी वजह से आपके face पर dark circles आ जाते हैं। कई बार तो आपकी आंखों पर हल्की सूजन तक आ जाती है।
जो आपके face को बेहद ही भद्दा बना देती है। ऐसे में अगर आप ice cube का इस्तेमाल करतीं हैं तो ये आपकी skin के लिये बेहद ही फायदमेंद होगा। आपको इसके लिये एक कप green tea लेनी है। इसके बाद आपको इसकी फ्रिज में बर्फ जमा देनी है।
शायद आपको ये बात मालूम हो कि green tea में antioxidants के साथ caffeine भी होता है। आपको इस ice cube को अपने face पर अच्छे से मलना है। ये ना सिर्फ आपके dark circles को खत्म करेगी बल्कि ये आपकी puffy eyes से भी छुटकारा दिलायेगी।
Read more: पिंपल्स से लेकर Itchy स्किन तक की परेशानी ठीक करता है "पुदीने का 1 पत्ता"
Ageing को रोकेगी
कई बार आप अपनी बढ़ती उम्र को छुपाने की कोशिश करतीं हैं लेकिन वो आपसे छुपाये नहीं छिपती है। कई बार ageing के निशान आपके face पर काफी जल्दी दिखाई देने लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिये आप क्या-क्या नहीं करतीं। Ageing को अब आप घर बैठे भी fix कर सकतीं हैं। इसके लिये आपको ज्यादा कुछ नहीं बस अपने face पर ice cube की मालिश करनी है।
ये आपके face की skin में blood cerculation को बढ़ाती है। इसके साथ ही ये उम्र से पहले आने वाले ageing और wrinkles के निशान को खत्म करती है। आपको इसके लिये एक बर्फ के टुकड़े को एक कपड़े में लपेटना है। उसके बाद आपको इसे हल्के-हल्के अपने face पर apply करना है। चाहें तो आप इसमें lavender या फिर jasmine oil की कुछ बूंदे मिला सकतीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों