herzindagi
crispy grilled tofu

टोफू को परफेक्ट ग्रिल करने के लिए अपनाएं ये कुकिंग टिप्स  

टोफू पनीर नहीं खाने वाले लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है साथ ही इसके सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में यदि आपको टोफू ग्रिल करने नहीं आता है तो इन टिप्स की मदद से परफेक्ट ग्रिल करें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 16:46 IST

टोफू जो बिल्कुल पनीर की तरह दिखता है, लेकिन पनीर नहीं होता है। पनीर जैसा दिखने वाला यह टोफू सोया मिल्क से बनाया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिन्हें पनीर से किसी तरह का रिएक्शन या एलर्जी होता है, उनके लिए टोफू बढ़िया ऑप्शन है। टोफू को लेग ग्रिल करके खाना पसंद करते हैं, ऐसे में बहुत से लोगों को इसे परफेक्ट ग्रिल करना नहीं आता है, जिससे टोफू का स्वाद बिगड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको टोफू ग्रिल करने के कुछ आसान टिप्स को अपनाएंगे, जिससे आप टोफू को अच्छे से ग्रिल कर सकते हैं।

फ्रेश टोफू का चुनाव करें

how to grill tofu in oven

जब कभी भी टोफू से कोई स्वादिष्ट रेसिपी बनाने वाले हैं, तो हमेशा फ्रेश टोफू लें ताकी डिश के टेस्ट और इसे बनाने की प्रक्रिया में किसी तरह से परेशानी न आए। फ्रेश टोफू खरीदने से पहले चेक करें की एक्सपायरी डेट और मेकिंग डेट क्या है। 

नमी हटा लें

grilled tofu

जब आप फ्रेश टोफू खरीद लिया है, तो इसे ग्रिल करने की तैयारी करें। इसके लिए टोफू के सभी एक्स्ट्रा पानी को हटा लें। पहले पानी को हटा लें, क्योंकि टोफू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए पानी में स्टोर किया जाता है। ग्रिल करने से पहले सभी एक्स्ट्रा पानी को हटा लें, ताकी मैरिनेट करने में किसी तरह की परेशानी न आए। एक्स्ट्रा नमी हटाने के लिए टोफू को पेपर टॉवल में लपेटें और इसे तवे पर सेक लें इससे टोफू की नमी हट जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी पनीर और टोफू को समझते हैं एक, तो छोड़ दीजिए ये बेवकूफी और अपना ज्ञान बढ़ाइए

ग्रिल ग्रेट्स पर तेल लगाएं

how to grill tofu

टोफू ग्रिल करना चिकन, बर्गर, ब्रेड या बर्गरग्रिल करने से बिल्कुल अलग है। टोफू को अच्छे से ग्रिल करने के लिए खास ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि यह नरम होता है जिससे ग्रिल करते वक्त टूटने का जर होता है। कभी भी टोफू ग्रिल करने से पहले ग्रिल ग्रेट्स पर तेल लगाकर चिकना करना चाहिए नहीं तो इसमें टोफू चिपक सकते हैं। ब्रश की मदद से ग्रिल और टोफू में अच्छे से तेल लगाएं। इसके अलावा इसे टूटने से बचाने के लिए स्पैचुला की मदद से आराम से पलटें, सॉफ्ट होने के कारण ग्रिल करते वक्त ये टूट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना कोयले या रेत के भुट्टे को भूनने के ये 2 आसान टिप्स

इन टिप्स की मदद से आप टोफू को परफेक्ट ग्रिलकर सकते हैं। साथ ही टोफू को ग्रिल करने से पहले उसके नमी को ठीक से हटाएं साथ ही ज्यादा स्फट होने के कारण इसे संभालकर ग्रिल करें।

 

ये रही वो टिप्स जिसकी मदद से आप टोफू को ग्रिल कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: shutterstocks

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।