herzindagi
diffrence between tofu and paneer main

अगर आप भी पनीर और टोफू को समझते हैं एक, तो छोड़ दीजिए ये बेवकूफी और अपना ज्ञान बढ़ाइए

अगर आपको भी पनीर और टोफू एक लगता है तो आज ही इन दोनों के बीच अंतर जान जाइए। आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि टोफू, पनीर से ज्यादा हेल्दी होता है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-22, 11:13 IST

अनुपम, कृति और इन्ना साथ में लंच कर रहे थे। जैसे ही अनुपम ने अपना लंच बॉक्स खोला, वैसे ही कृति ने बोला... "वाह अनुपम!! आप रोज पनीर लाते हैं।" तभी इन्ना ने उसे टोकते हुए बोला, "बेवकूफ ये टोफू है, पनीर नहीं।"

तो आप भी समझ गए... ये पनीर नहीं टोफू है। इसलिए दोबारा मत पूछिएगा। 

आपको भी कृति की तरह कई लोगों ने बेवकूफ बोला होगा। तो इस बेवकूफी को छोड़िए और आज ही पनीर व टोफू मे अंतर जानिए। अब आपके भी दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि पनीर और टोफू में अंतर क्या है? तो आज हम इस आर्टिकल में इन दोनों चीजों के बीच के अंतर के बारे में ही बात करेंगे। 

टोफू बनाम पनीर

भारत में पनीर कई लोगों को पसंद होता है। यह एक टेस्टी और हेल्दी फूड है जिसे वेजिटेरियन्स ज्यादा खाते हैं। ये दूध से बना होता है इसलिए इसे ज्यादा खाने से वजन भी बढ़ता है। जिसके कारण कई लोग इसकी जगह पर टोफू खाते हैं। टोफू सोयाबीन से बनता है जो पनीर की तरह दिखता है। बहुत से लोगों को टोफू के बारे में मालूम नहीं होता है जिसके कारण लोग पनीर और टोफू के बीच में उलझन में पड़ जाते हैं। तो इस अलझन को आज ही छोड़िए और इनके बीच में अंतर जानिए।

पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें हर तरह के विटामिन सी को छोड़ कर सारे विटामिन और कैल्शियम होते हैं। जबकि टोफू सोयाबीन से बने फूड प्रोडक्ट टोफू में विटामिन बी1 और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। टोफू में आयरन भी काफी होता है जिसके कारण ये एनिमिक लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 

दूध से बनता है पनीर

diffrence between tofu and paneer inside

हर किसी को मालूम है कि पनीर दूध से बनता है। ये जितना अधिक फ्रेश होता है उतना ही ज्यादा अच्छा लगता है। ये दिखने और खाने, दोनों में सॉफ्ट होता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे आप घर पर भी बना सकती हैं। यह एक प्रीमियम व्यंजन है जो घर में खाने में तो बनाया ही जाता है। साथ ही इसे पार्टी या मेहमानों के बीच भी सर्व किया जाता है। ये एक हेल्दी फूड है जिसे अधिकतर वेजिटेरियन्स नॉनवेज फूड के ऑप्शन पर यूज़ करते हैँ।  

यह विडियो भी देखें

Read More: 10 मिनट में बनाएं पालक पनीर की भुर्जी

सोया मिल्क से बनता है टोफू

diffrence between tofu and paneer inside

टोफू, मिल्क नहीं सोया मिल्क से बनता है। यह भी हेल्दी होता है और इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर खाया जाता है। ये पनीर की तुलना में कम सॉफ्ट होता है। इसमें भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। यह भी एक वेज़ फूड है जिसे अलग-अलग तरीके से लोग अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए खाते हैं। टोफू को सोया दही या सेम दही भी कहा जाता है क्योंकि यह स्वाद में हल्का खट्टा होता है। 

पनीर में होता है ज्यादा वसा 

पनीर में फैट अधिक होता है जबकि टोफू में फैट कम होता है। इसलिए जो महिलाएं वजन कम करना चाहती हैं वे पनीर के बजाय टोफू का सेवन कर सकती हैं। वहीं जो महिलाएं वजन बढ़ाना चाहती हैं उन्हें पनीर से बनी चीजें खानी चाहिए। अगर आप टेस्ट के लिए खाना चाहती हैं तो पनीर बेस्ट है। क्योंकि टोफू हल्का हार्ड और खट्टा जैसा होता है। जबकि पनीर सॉफ्ट और क्रीमी जैसा होता है। 

diffrence between tofu and paneer inside

Read More: क्या आपके लिए भी पुलाव और बिरयानी एक है? तो जान लें इन दोनों के बीच का difference

टोफू ज्यादा हेल्दी 

वैसे तो दोनों ही चीज हेल्दी होती है। लेकिन वही है कि पनीर में फैट अधिक होता है जबकि टोफू में फैट ना के बराबर होता है इसलिए ये ज्यादा हेल्दी माना जाता है। 

अन्य डिफरेंसेस 

  • पनी एक इंडियन फूड है जबकि टोफू चीनी मूल का है।
  • पनीर में कैलोरी अधिक होती है जबकि टोफू में कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है। 
  • पनीर को हमेशा फ्रेश बेचा जाता है, जबकि टोफू को आप काफी समय तक फ्रीज़ कर यूज़ सकते हैं। 

     

तो अब पनीर और टोफू को एक मत समझिएगा। :)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।