छठ पूजा पूजनीय हिंदू त्योहारों में से एक है। इसे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। चार दिवसीय इस उत्सव में भक्त उपवास करते हैं और सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं।
चार दिवसीय इस उत्सव में हर दिन पर नए पकवान बनते हैं। पहला दिन, जिसे नहाय खाय कहा जाता है, सफाई और शुद्धिकरण के लिए समर्पित है और इस दिन बहुत ही सिंपल और शुद्ध भोजन बनाया जाता है। इसके साथ अगले दिनों के लिए माहौल तैयार होता है। पारंपरिक खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं, जिनका गहरा सांस्कृतिक महत्व है।
नहाय खाय थाली में क्या-क्या होता है और आपको अपनी थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, वो हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
नहाय खाय थाली में शाकाहारी प्रसाद होता है। हर व्यंजन को कम से कम मसाले और तेल का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। इसकी शुद्धता बनाए रखने के लिए लहसुन या प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। छठ पूजा की नहाय खाय थाली में रखने के लिए जरूरी चीजें ये हैं:
चावल: बिना मसाले के उबले हुए सादे चावल।
लौकी चना दाल: लौकी और चना दाल मिलाकर एक सिंपल और पौष्टिक सब्जी तैयार की जाती है।
कद्दू की सब्जी: पारंपरिक प्रसाद के रूप में कम से कम मसालों के साथ पकाया गया कद्दू शामिल होता है।
तरुआ: आलू, लौकी या कच्चे केले जैसी सब्जियों से बने डीप-फ्राइड पकौड़े शामिल करना जरूरी होता है।
ठेकुआ: गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनी मीठी, कुरकुरी तली हुई कुकी होती है।
मौसमी फल: देवता के प्रसाद के लिए केले, गन्ना और अन्य फल शामिल होते हैं।
इसे भी पढ़ें: छठ में ये रेसिपीज बनाएंगी, तो नहीं पड़ेगी दिनभर में कुछ बनाने की आवश्यकता
ठेकुआ छठ पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रसाद में से एक है। ऐसा कहते हैं कि इसके बिना छठ की पूजा पूरी नहीं होती है।
नहाय खाए की एक और सरल और जरूरी डिश यही है। इसे बनाना आसान है। इस पौष्टिक व्यंजन को कम मसालों के साथ तैयार किया जाता है।
तरुआ, सब्जी के पकौड़े होते हैं। इसे भी नहाय खाए की थाली में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। आप आलू के साथ मौसमी सब्जियां ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: छठ के पहले दिन बनाएं कद्दू भात, यह रही रेसिपी
इस भोग वाली थाली में कद्दू की सब्जी भी रखी जाती है। यह लाइट मसालों के साथ तैयार होती है। इस सब्जी में टमाटर नहीं डाला जाता है।
छठ पूजा डिटॉक्सिफिकेशन और आध्यात्मिक जुड़ाव का समय है, इसलिए कोशिश करें कि आपकी चीजें ताजी हों। तभी भोग में भी स्वाद आएगा।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।