कई बार सेक्शुअल रिलेशन के दौरान महिलाओं को अनजाने में पेशाब निकलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस कंडीशन में मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या यह एक आम परेशानी है? अक्सर, शर्मिंदगी के कारण महिलाएं इस विषय पर किसी से बात नहीं कर पाती हैं। अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इसके बारे में नवी मुंबई के मेडिकवर हॉस्पिटल्स की कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर हिमानी गुप्ता विस्तार से जानकारी दे रही हैं।
डॉक्टर का कहना है, ''सेक्शुअल रिलेशन के दौरान पेशाब का लीक होना आम समस्या है। इस कंडीशन को कोइटल इनकॉन्टिनेंस कहा जाता है। यह सुनकर आपको शायद हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है और कई महिलाओं को इसका अनुभव होता है। इसमें शर्मिंदा होने जैसी कोई बात नहीं है।'' आइए सबसे पहले जानें, महिलाओं को यह समस्या ज्यादा क्यों सताती है।
सेक्शुअल रिलेशन के दौरान महिलाओं का पेशाब क्यों निकल जाता है?
कुछ खास कारणों से महिलाएं इस समस्या से ज्यादा परेशान होती हैं-
डिलीवरी में मुश्किलें
जिन महिलाओं को डिलीवरी के दौरान ज्यादा मुश्किल हुई हो या जिन्होंने मुश्किल डिलीवरी का अनुभव किया हो, उनकी पेल्विक फ्लोर की मसल्स कमजोर हो सकती हैं। यह कमजोरी पेशाब लीक होने का कारण बन सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: 50 के बाद सेक्सुअल लाइफ को बेहतर कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें
मेनोपॉज
मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं, खासकर एस्ट्रोजन का लेवल कम हो जाता है। इसकी कमी से ब्लैडर और यूरेथ्रा के टिश्यू पतले और कमजोर हो सकते हैं, जिससे पेशाब निकलने का खतरा बढ़ जाता है।
कमजोर पेल्विक फ्लोर मसल्स
पेल्विक फ्लोर की मसल्स एक तरह का जाल होती हैं, जो ब्लैडर, यूट्रस और आंतों को सहारा देती हैं। जब ये मसल्स कमजोर हो जाती हैं, तब वे ब्लैडर पर ठीक से कंट्रोल नहीं रख पाती है, जिससे पेशाब लीक हो सकता है। यह कमजोरी उम्र, मोटापा या लगातार खांसी जैसी कंडीशन के कारण भी हो सकती है।
सेक्शुअल रिलेशन के दौरान पेशाब क्यों निकल जाता है?
पेशाब का लीक होना सेक्शुअल रिलेशन के दौरान किसी भी समय हो सकता है, चाहे वह पेनेट्रेशन के दौरान हो या ऑर्गैज्म के दौरान। इसके पीछे के मुख्य कारण हैं-
ब्लैडर पर प्रेशर
सेक्शुअल रिलेशन के दौरान फिजिकल एक्टिविटी से ब्लैडर पर प्रेशर पड़ सकता है। जब ब्लैडर भरा हुआ होता है और उस पर प्रेशर पड़ता है, तब पेशाब निकल सकता है।
ब्लैडर में ऐंठन
कभी-कभी ब्लैडर की मसल्स अनजाने में सिकुड़ जाती हैं या उनमें ऐंठन आने लगती है। इसे ब्लैडर स्पाज्म कहते हैं। ये ऐंठन अचानक से पेशाब निकलने का कारण बन सकती हैं।
सेक्शुअल रिलेशन के दौरान पेशाब रोकने के उपाय
आपको यह जानकर खुशी होगी कि इस समस्या का इलाज पूरी तरह से संभव है। आपको शर्मिंदा होने या चुप रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इसके लिए कई असरदार उपाय मौजूद हैं-
कीगल एक्सरसाइज
सेक्शुअल रिलेशन के दौरान पेशाब को रोकने का यह सबसे पहला और असरदार तरीका है। कीगल एक्सरसाइज आपकी पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूत करती हैं। इन एक्सरसाइज को रेगुलर करने से आप ब्लैडर पर अच्छी तरह से कंट्रोल कर सकती हैं। आप अपनी पेल्विक फ्लोर की मसल्स को वैसे ही टाइट कर सकती हैं, जैसे आप पेशाब रोकते समय करती हैं, फिर उन्हें ढीला छोड़ दें। ऐसा कई बार दोहराएं।
दवाएं
कई बार डॉक्टर ब्लैडर की एक्टिविटी को कंट्रोल करने और ऐंठन को कम करने के लिए दवाएं भी लिख सकते हैं। ये दवाएं आमतौर पर तब दी जाती है, जब कीगल एक्सरसाइज से पूरी तरह फायदा नहीं होता है।
फिजिकल थेरेपी
फिजियोथेरेपिस्ट आपको पेल्विक फ्लोर की मसल्स को सही तरीके से मजबूत करने के लिए स्पेशल एक्सरसाइज और तकनीकें सिखा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: डिलीवरी के बाद सेक्सुअल लाइफ को सही रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
लाइफस्टाइल में बदलाव
सोने से पहले लिक्विड, कैफीन और अल्कोहल से बचना और रेगुलर बाथरूम जाने से भी आप इस समस्या को कंट्रोल कर सकती हैं।
पार्टनर के साथ खुलकर बात
अपने पार्टनर के साथ इस बारे में खुलकर बात करें। उन्हें अपनी परेशानी बताएं। इससे, वह समस्या को अच्छी तरह से समझ पाएंगे और आपकी मदद कर पाएंगे। अक्सर, पार्टनर का साथ समस्या से निपटने में मददगार साबित होता है।
कई महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं, लेकिन अक्सर शर्म या झिझक के कारण इसके बारे में बात करने में हिचकिचाती हैं। यह सही समय है कि आप इस बारे में चर्चा करें और बिना देरी किए गायनेकोलॉजिस्ट से मिलें। सही इलाज से आप इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पा सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।Image Credit: Shutterstock.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों