फिजिकल इंटिमेसी का एहसास सबके लिए खास होता है। यह एक्सपिरियेंस सभी के लिए अलग-अलग हो सकता है। सेक्शुअल रिलेशन...इंटिमेसी...आर्गेज्म, ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में बात करना आज भी हमारे लिए काफी मुश्किल है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन चीजों के बारे में बात करने को लेकर हमारे अंदर इतना डर और इतनी झिझक भरी हुई है कि इन बातों को किसी नॉर्मल बात की तरह कर पाना हमारे लिए काफी मुश्किल है। खासकर, महिलाओं के लिए अपने पार्टनर से भी इस बारे में बात करना काफी उलझन भरा हो सकता है। कभी शर्म...कभी झिझक तो कभी जजमेंट के डर से लड़कियां अपने पार्टनर से भी इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। इस समय पर हमारे शरीर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें लेकर हमारे मन में सवाल उठते हैं पर डर या झिझक की वजह से वो सवाल मन में ही रह जाते हैं। कई बार सेक्शुअल लाइफ से जुड़ी नॉर्मल बातों को भी हम अबनॉर्मल समझ लेते हैं। यहां हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेक्शुअल रिलेशन बनाने के दौरान होना एकदम नॉर्मल है और जिसे लेकर आपको झिझकने, शर्माने या अनकम्फर्टेबल होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
अगर आप यह पहली बार सुन रही हैं, तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है। सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, अक्सर महिलाओं को वजाइनल फार्ट या क्यूफिंग होता है। यह एक्चुअल फार्ट नहीं होते हैं बल्कि सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, वजाइना में जो एयर फंसती है और रिलीज होती है, उसकी आवाज की वजह से ऐसा होता है। यह काफी नॉर्मल है और लगभग सभी महिलाओं को कभी न कभी ऐसा फील हुआ है लेकिन वह इस बारे में बात करने से कतराती हैं।
स्क्वर्टिंग के बारे में काफी ज्यादा कंफ्यूजन है और इससे जुड़े कई मिथ्स भी हैं। लेकिन, यह भी बिल्कुल नॉर्मल है। जब सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, महिला एक्साइटमेंट फील करती हैं, तो ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में वजाइना से फ्ल्यूड निकलता है। हालांकि, कुछ महिलाओं के साथ ऐसा नहीं भी होता है। इसे ही स्क्वर्टिंग कहा जाता है। इसके होने या न होने को लेकर, आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यह आपकी बॉडी का नेचुरल रिस्पॉन्स है, जो पूरी तरह से नॉर्मल है।
यह विडियो भी देखें
सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, पसीना आना भी बिल्कुल नॉर्मल है। यह भी एक तरह का फिजिकल वर्कआउट है। ऐसे में यह बॉडी का एक नेचुरल रिस्पॉन्स है, जिसे लेकर आपको असहज होने की जरूरत नहीं है। फिजिकल एक्टिविटी या अराउजल के वक्त, अधिक पसीना आ सकता है। हालांकि, अगर बहुत ज्यादा स्वेटिंग हो रही है, तो इस पर जरूर ध्यान दें।
यह भी पढें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
प्यार में गाल लाल होते हुए तो आपके सुना होगा लेकिन ऐसा ही कुछ सेक्शुअल रिलेशन के दौरान भी होता है। सीने पर, चेहरे पर, गर्दन के आस-पास या शरीर के किसी अन्य हिस्से पर अगर आप लाल या पिंक जैसा रंग महसूस हो, तो इसे एलर्जी न समझें। इसे सेक्शुअल फ्लश कहा जाता है। दरअसल, सेक्शुअल रिलेशन, आर्गेज्म या अराउजल के दौरान, ब्लड फ्लो और दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। इस वजह से ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के बाद कब सेक्शुअल रिलेशन बनाना चाहिए?
सेक्शुअल रिलेशन, हमारी जिंदगी का एक नॉर्मल हिस्सा है, जिसे नॉर्मल समझना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।