herzindagi
image

सर्दियों में सोरायसिस क्यों ज्यादा परेशान करता है?

सर्दियों में सोरायसिस की समस्या अक्सर परेशान करती है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?
Editorial
Updated:- 2024-12-10, 18:59 IST

सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अगर किसी को सोरायसिस है तो उसे सर्दियों में काफी ज्यादा परेशानी होती है। सोरायसिस एक त्वचा से जुड़ी बीमारी है जिसमें त्वचा पर लाल रंग की पपड़ीदार चकत्ते बनने लगते हैं। इसके कारण प्रभावित एरिया में खुजली सूजन बनी रहती है। यह एक ऑटोइम्यून विकार है। बहुत सारे लोगों का सवाल होता है कि आखिर क्यों सर्दियों में सोरायसिस ज्यादा परेशान करता है। आईए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी से।

सर्दियों में सोरायसिस क्यों ज्यादा परेशान करता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

एक्सपर्ट बताती है कि सर्दियों में हवा में नमी में कमी हो जाती है। वातावरण बहुत सूखा हो जाता है और यह शुष्क वातावरण त्वचा को प्रभावित करता है। जिससे सोरायसिस के लक्षण जैसे खुजली जलन और सूजन बढ़ जाते हैं।

जब तापमान गिरता है तो रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती है इससे त्वचा में रक्त का संचार धीमा हो जाता है। इसके कारण त्वचा में नमी और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे भी सोरायसिस के लक्षण बिगड़ जाते हैं।

सर्दियों में धूप की कमी हो जाती है जबकि विटामिन डी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी से सोरायसिस के लक्षण बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है?

यह विडियो भी देखें

psoriasis

अक्सर ठंड से बचने के लिए लोग गर्म पानी से नहाते हैं, लेकिन गरम पानी त्वचा को और अधिक शुष्क बना सकता है। इससे त्वचा में रूखापन आ जाता है और सोरायसिस के लक्षण बिगड़ जाते हैं।

सर्दियों में हम गर्म कपड़े पहनते हैं, जब ऊनी और गर्म कपड़े सीधे शरीर के संपर्क में आते हैं तो त्वचा में फ्रिक्शन बढ़ती है और यह खुजली का कारण बनता है, जिससे सोरायसिस उत्तेजित हो जाता है।

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है इसके कारण भी सोरायसिस के लक्षण बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-हेयरफॉल से बहुत ज्यादा हैं परेशान? शरीर में हो सकती है यह दिक्कत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।