Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

हेयरफॉल से बहुत ज्यादा हैं परेशान? शरीर में हो सकती है यह दिक्कत

हेयरफॉल के लिए क्या आप भी अपने शैंपू, तेल और खानपान को जिम्मेदार ठहराते हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि शरीर में हाई कोर्टिसोल का होना भी हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
Updated:- 2024-12-09, 16:56 IST
image

हेयरफॉल एक बेहद आम समस्या है जिससे हर किसी को सामना करना पड़ रहा है। हर कोई यही सोचता है कि आखिर उसके बाल इतने ज्यादा क्यों झड़ रहे हैं? क्या मुझे किसी विटामिन की कमी है? क्या मेरा शैंपू खराब है? ऐसे सौ तरह के ख्याल मन में आते हैं? इन सब कारणों को दरकिनार नहीं किया जा सकता है लेकिन इससे भी बड़ा एक कारण है जिसे अक्सर हम हल्के में लेते हैं और वह है स्ट्रेस...आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता हमारे बालों पर गहरा असर डालता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

जब हम तनाव लेते हैं तो इससे निपटने के लिए शरीर स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करता है जिसका नाम है कोर्टिसोल, हालांकि जब कोर्टिसोल का स्तर लंबे समय तक ज्यादा रहता है तो शरीर के कार्यों को प्रभावित करता है जिसमें बालों का झड़ना शामिल है। कोर्टिसोल का उच्च स्तर बालों के विकास को कम करता है और उन्हें झड़ने के चरण में भेज देता है, नतीजा अधिक बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और नए बालों का उगना रुक जाता है।

कोर्टिसोल हेयर फॉलिकल के कार्य और साइकलिक रेगुलेशन को प्रभावित करने के लिए जाता है जाता है। तनाव की अवधि के दौरान, कोर्टिसोल का असंतुलन सेल सिग्नलिंग को बाधित कर सकता है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हेयर ग्रोथ साइकिल के नॉर्मल ट्रांजिशन को बाधित कर सकता है।

यह भी पढ़ें-क्यों दिन के बजाय रात को ही ज्यादा बिगड़ती है तबियत? डॉक्टर से जानें

किन कारणों से बढ़ता है कोर्टिसोल

hair fall

  • मानसिक तनाव और चिंता
  • नींद की कमी
  • खराब आहार
  • ज्यादा शारीरिक परिश्रम

एक्सपर्ट के मुताबिक कोर्टिसोल को मैनेज करने के लिए आपको कैमोमाइल टी का सेवन करना चाहिए, इससे आपको फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या है Bleeding Eye Virus? जानें लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।