PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। यह समस्या आजकल महिलाओं में काफी आम हो गई है। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और कई कारणों से महिलाओं में PCOD के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके लक्षणों को रिवर्स करने में डाइट का अहम रोल है। बेशक इसके लक्षणों को रिवर्स करने के लिए, डॉक्टर की सलाह और दवाइयां जरूरी हैं। लेकिन, साथ ही, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना भी बहुत जरूरी है। हेल्दी चीजों से शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को कम करने में मदद मिलती है। आपने अक्सर यह सुना और पढ़ा होगा कि PCOD में महिलाओं को हेल्दी खाना चाहिए। डाइट का सही होना इस हेल्थ कंडीशन में काफी जरूरी है। लेकिन, आखिर इसके पीछे असली वजह क्या है, चलिए इसे एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में महिलाओं के लिए हेल्दी डाइट क्यों जरूरी है? (Why Healthy Eating is important in PCOD)
- PCOD में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस से काफी मुश्किलें आती हैं। हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए, हेल्दी ईटिंग बहुत जरूरी है।
- बैलेंस डाइट, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
- PCOD का असर महिलाओं के वजन पर भी होता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए भी खान-पान से जुड़ी आदतों में हेल्दी बदलाव बहुत जरूरी हैं।
- PCOD की वजह से ओव्युलेशन पर भी असर होता है। इसे सुधारने में भी हेल्दी डाइट का अहम रोल है। सही डाइट से ओव्युलेशन रेगुलर होता है और फर्टिलिटी में सुधार होता है। वहीं, अनहेल्दी डाइट, फर्टिलिटी पर असर डाल सकती है।
- हेल्दी डाइट क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को कम करती है। PCOD में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन काफी आम होता है। इसकी वजह से शरीर में दर्द समेत कई दिक्कतें हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें-PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज
- जब शरीर में सही मात्रा में न्यूट्रिशन्स पहुंचते हैं, तो उसकी वजह से पीरियड्स भी रेगुलर होते हैं और अनियमित पीरियड्स की दिक्कत कम होती है।
- हेल्दी ईटिंग, एंड्रोजन के लेवल को कम करती है। PCOD में यह हार्मोन बढ़ जाता है और इसके कारण एक्ने और चेहरे पर अनचाहे बाल निकल आते हैं।
- खान-पान सही होने पर मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।
- हेल्दी ईटिंग हैबिट्स कई बड़ी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती है।
- अगर आपका खान-पान सही है, तो इससे फर्टिलिटी में सुधार होगा और कंसीव करने के चांसेज बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें- PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
PCOD में महिलाओं को हमेशा हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों