PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में सही बदलाव बहुत जरूरी है। हार्मोन्स के असंतुलन को कम करने से लेकर पीरियड्स को मैनेज करने में डाइट का अहम रोल है।

foods to improve pcod symptoms

Diet for PCOD: PCOD की समस्या आजकल महिलाओं को काफी परेशान कर रही है। PCOD की समस्या के चलते मांसपेशियों में दर्द, मूड स्विंग्स और एंग्जायटी जैसे कई लक्षण नजर आने लगते हैं। इन्हें दूर करने के लिए डाइट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इसकी वजह से महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी दोनों प्रभावित होते हैं। इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए डाइट में सही बदलाव बहुत जरूरी है। हार्मोन्स के असंतुलन को कम करने से लेकर पीरियड्स को मैनेज करने में डाइट का अहम रोल है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें PCOD से परेशान महिलाओं को जरूर खाना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

काजू

cashew for pcod

PCOD से परेशान महिलाओं को डाइट में काजू को शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, काजू हार्मोनल इंबैलेंस और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं। काजू में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो महिलाओं के लिए जरूरी होता है।

चुकंदर

चुकंदर शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को बैलेंस करता है। यह खून की कमी, अपच और कमजोरी को भी दूर करता है। एस्ट्रोजन हार्मोन का महिलाओं के शरीर में सही लेवल में होना PCOD में बहुत जरूरी है।

मुनक्का

PCOD की वजह से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, पीएमएस और पीरियड के दिनों में अधिक दर्द की समस्या हो सकती है। इसे दूर करने में मुनक्का रामबाण है। यह फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है।

मुलैठी की चाय

mulethi for pcod

मुलैठी की चाय PCOD में बहुत फायदेमंद होती है। यह चाय इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। महिलाओं के हार्मोन को बैलेंस करने और प्रीमेंस्ट्रुअल लक्षणों को कम करने में भी यह चाय मदद करती है।

इसे भी पढ़ें:PCOD के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है यह स्मूदी

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज महिलाओं की कई समस्याओं में रामबाण है। इससे न केवल हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है, बल्कि डाइजेशन में भी सुधार होता है। कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये पीसीओडी से होने वाले हेयर फॉल को भी कम करते हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP