
महिलाओं को हार्मोनल बदलावों के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक आम समस्या है वजाइना से ब्राउन डिस्चार्ज (Brown Discharge) होना। जी हां, कई बार ऐसा देखा जाता है कि पीरियड्स न होने पर भी योनि से भूरा स्राव निकलता है। सामान्य तौर पर यह कोई गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर के अंदर छिपी किसी गड़बड़ी या हार्मोनल असंतुलन का संकेत भी हो सकता है।
मेडिकवर हॉस्पिटल, नवी मुंबई की गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर हिमानी गुप्ता बताती हैं कि जब पीरियड्स का फ्लो बहुत हल्का होता है या शरीर पुराने बचे हुए ब्लड को बाहर निकाल रहा होता है, तब ब्राउन डिस्चार्ज दिखाई दे सकता है। यह स्थिति कुछ महिलाओं में पीरियड्स शुरू होने से पहले या खत्म होने के तुरंत बाद भी देखने को मिलती है।
अगर यह डिस्चार्ज बार-बार होता है, तेज गंध के साथ आता है या दर्द और खुजली जैसी परेशानी पैदा करता है, तो इसे नजरअंदाज़ न करें। यह किसी इंफेक्शन, हार्मोनल समस्या या यूट्रस से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। आइए, इस आर्टिकल में डॉक्टर हिमानी गुप्ता से जानते हैं कि पीरियड्स न आने पर भी ब्राउन डिस्चार्ज क्यों होता है और कब यह चिंता का कारण बन सकता है।

तनाव, नींद की कमी या ओव्यूलेशन में गड़बड़ी से हार्मोन बदल जाते हैं, जिससे हल्का ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है। अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स लेती हैं या नए कॉन्ट्रासेप्टिव मैथेड शुरू किए है, तो शरीर को एडजस्ट होने में समय लगता है।
कभी-कभी ब्राउन स्पॉटिंग प्रेग्नेंसी का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह तब होता है, जब फर्टिलाइज एग यूट्रस की दीवार से जुड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: अचानक से बढ़ गया है वजाइनल डिस्चार्ज? कहीं ये कारण तो नहीं हैं जिम्मेदार
वजाइना में इंफेक्शन, सर्विक्स में सूजन या फाइब्रॉएड और पॉलीप्स जैसी कंडीशन्स से भी असामान्य डिस्चार्ज हो सकता है।

कुछ मामलों में यह एंडोमेट्रियोसिस या हार्मोनल असंतुलन जैसी गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।
महिलाओं को अपनी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमेशा सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के सिद्धांत पर चलना अच्छा होता है।
ट्रैक रखें- महिलाओं को इस बात का रिकॉर्ड रखना चाहिए कि डिस्चार्ज कब होता है, यह कितनी देर तक रहता है और क्या इसके साथ दर्द, बदबू या खुजली जैसे अन्य लक्षण भी हैं।
हमेशा साफ-सफाई का ध्याान रखें और कॉटन अंडरवियर पहनें, ताकि नमी और इंफेक्शन से बचा जा सके।
इसे जरूर पढ़ें: वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
अगर ब्राउन डिस्चार्ज बार-बार, बदबूदार या तेज दर्द के साथ होता है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। समय पर चेकअप कराने से आप किसी बड़ी परेशानी से बच सकती हैं और अपनी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को अच्छा बनाए रख सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।