अचानक से बढ़ गया है वजाइनल डिस्चार्ज? कहीं ये कारण तो नहीं हैं जिम्मेदार

वजाइनल डिस्चार्ज आपकी इंटिमेट हाइजीन के बारे में काफी कुछ कहता है। डिस्चार्ज किस रंग का है, उसमें से गंध आ रही है या नहीं, डिस्चार्ज के वक्त पेट में या प्राइवेट पार्ट में दर्द तो नहीं हो रहा है, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन पर हर महिला को ध्यान देना चाहिए। वजाइना से होने वाले क्लियर डिस्चार्ज को आमतौर पर हेल्दी माना जाता है। असल में यह डिस्चार्ज, सर्विक्स और वजाइना में बनने वाला एक फ्ल्यूड है, जो वजाइना को साफ करता है। इससे वजाइना हेल्दी रहती है और पीएच बैलेंस भी बना रहता है। अगर अचानक से वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ जाए, तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, चलिए महिला डॉक्टर से समझते हैं। इन कारणों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
अचानक से वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
- अगर आपको अचानक से वजाइनल डिस्चार्ज अधिक महसूस हो रहा है, तो हो सकता है पीरियड्स की डेट आने वाली है। पीरियड्स से पहले होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले वजाइनल डिस्चार्ज अधिक महसूस होता है।
- ओव्युलेशन के समय में भी वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ जाता है। पीरियड साइकिल के बीच में यानी लगभग 14वें दिन के आस-पास ओव्युलेशन होता है यानी ओवरी से एग रिलीज गोता है। इस समय पर सर्विक्स में ज्यादा फ्ल्यूड बनता है और डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ जाती है।

- कुछ एंटी-बायोटिक दवाइयों के सेवन के कारण भी कई बार वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ जाता है।
- अक्सर महिलाएं इस बात को नहीं जानती हैं लेकिन तनाव के कारण भी वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ सकता है। दरअसल, स्ट्रेस हार्मोन का असर हमारी इम्यूनिटी और हार्मोन्स पर होता है और ऐसे में लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण डिस्चार्ज बढ़ सकता है।
- अगर आपको अचानक से अधिक वजाइनल डिस्चार्ज महसूस हो रहा है, तो हो सकता है आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हो। डायबिटीज के कारण, वजाइना का नेचुरल पीएच बैलेंस बिगड़ जाा है और योनि से अधिक स्त्राव होने लगता है।
यह भी पढ़ें- वजाइना के आस-पास क्यों बढ़ रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें

- बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना शुरू करने के बाद होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी वजाइनल डिस्चार्ज अचानक से बढ़ सकता है। दरअसल, इन पिल्स की वजह से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लेवल पर असर होता है।
- सेक्शुअली अराउज होने पर भी अचानक से वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं वजाइना की सफाई में ये 5 गलतियां...सेहत पर पड़ सकती हैं भारी
वजाइनल डिस्चार्ज में किसी भी तरह का बदलाव होने पर इसे नजरअंदाज न करें।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।