herzindagi
image

पीरियड का दर्द हो सकता है छूमंतर, नानी मां के बताए इस काढ़े से बिना पेनिकलर खाए क्रैम्प्स होंगे कम

अगर आपको हर महीने तेज पीरियड पेन होता है और महीने में 5 दिन पेट पकड़कर बैठने की नौबत आ जाती है, तो आपको इस देसी काढ़े को पीना चाहिए। नानी मां का बताया यह काढ़ा औषधीय गुणों से भरपूर है और आपकी मुश्किल को हल कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-09, 14:41 IST

पीरियड के दिनों में कई महिलाओं को बहुत तेज दर्द होता है। खासतौर पर शुरुआत के दो दिनों में दर्द बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। कई महिलाएं इसे मैनेज करने के लिए पेनकिलर्स तो कई घरेलू नुस्खों की मदद लेती हैं। इन दिनों में दर्द, मूड स्विंग्स और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें काफी आम रहती हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द से राहत पाने के लिए हर महीने दवाई लेना भी सही नहीं है। कुछ पेनकिलर्स अगर सीमित मात्रा में लिए जाएं, तो सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि हर महीने 2-3 दिन लगातार ओवर-द-काउंटर पेनिकलर लेना सही नहीं है। आपको घरेलू चीजों की मदद से तैयार होने वाले देसी नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसे काढ़े के बारे में बता रहे हैं, जिसे रसोई में मौजूद मसालों की मदद से बनाया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर यह देसी काढ़ा, पीरियड पेन को कम करता है और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

पीरियड के दर्द को कम कर सकता है यह देसी काढ़ा

  • पीरियड पेन को कम करने के लिए, आप अदरक, अजवाइन, जीरा, गुड़ और हल्दी का काढ़ा पी सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और यह पीरियड क्रैम्प्स में राहत पहुंचाता है।
  • इसके लिए आपको 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून अजवाइन, चौथाई टीस्पून हल्दी, 1 छोटा टुकड़ा गुड़ और आधा इंच अदरक के टुकड़े को लगभग डेढ़ गिलास पानी में डालकर, पानी के आधा रह जाने तक उबालना है।

ajwain for gas

  • इसे आप दिन में 1-2 बार पी सकती हैं। यह काढ़ा पीरियड पेन को आसानी से कम कर सकता है।
  • अजवाइन में सूजन और दर्द को कम करने वाले गुण होते हैं। यह मसल्स को आराम देती है और पीरियड के दिनों में वाले वाले दर्द और ऐंठन को कम करती है।
  • इस काढ़े को पीने से पीरियड साइकिल रेगुलर होती है और पीरियड्स भी खुलकर आते हैं। इन दिनों में अगर आपको उल्टी और ब्लोटिंग महसूस होती है, तो उसे भी यह काढ़ा कम कर सकता है।
  • जीरे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है और इससे पीरियड पेन में राहत मिलती है, शरीर को ताकत मिलती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इंफ्लेमेशन कम होता है।
  • गुड़ की तासीर गर्म होती है और इसमें काफी मात्रा में आयरन होता है। इससे पीरियड्स खुलकर आते हैं और इन दिनों मे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

haldi for fatty liver

  • पीरियड पेन को कम करने में हल्दी भी बेहद फायदेमंद है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें मौजूद करक्यूमिन दर्द और सूजन को कम करता है।
  • अदरक भी पीरियड की ऐंठन को कम करने में रामबाण की तरह काम करती है। इससे उल्टी भी नहीं आती है।

 

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

 

पीरियड पेन को कम करने में यह देसी काढ़ा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।