फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी हो गई है जो मौजूदा समय में एक बड़ा खतरा बनकर सामने आती जा रही है। लिवर की छोटी सी समस्या धीरे-धीरे बड़ी बीमारी की शक्ल ले लेती है। हो सकता है कि आपने भी अपने आस-पास के लोगों को इससे जूझते देखा हो। फैटी लिवर कई ग्रेड्स में होता है और शुरुआत में लाइफस्टाइल में किए गए बदलावों से इसे ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर बात करें इसकी आगे वाली स्टेज की तो आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह जरूरी है कि आपको इसका कारण पता हो। यह जानना भी जरूरी है कि आखिर क्यों यह बीमारी हो रही है? मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समस्या के कारण बताए हैं। अंजली लगभग 20 सालों से इसी फील्ड में काम कर रही हैं और वो डाइट टिप्स एक्सपर्ट भी हैं।
अंजली के मुताबिक, इन कारणों से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है।
मोटापा
फैटी लिवर होने का सबसे पहला कारण है मोटापा। खासतौर पर अगर आपके पेट की चर्बी शरीर के अनुपात में ज्यादा है, तो आपको फैटी लिवर होने की गुंजाइश है। लिवर के इर्द-गिर्द फैट इकट्ठा होने से जलन और सूजन की समस्या बढ़ती है और धीरे-धीरे यह लिवर को डैमेज कर देती है। इससे बचाव के लिए आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। खासतौर पर अगर बैली फैट ज्यादा है, तो एक बार टेस्ट जरूर करवा लें।
इसे जरूर पढ़ें- फैटी लिवर की समस्या से पाना है छुटकारा तो अपने आहार में शामिल कर लें ये चीजें
पेट के एसिड की कमी
क्या आपका हाजमा भी दुरुस्त नहीं रहता? ऐसा हो सकता है कि आपके पेट में एसिड की कमी हो जिसके कारण खाने का पाचन और न्यूट्रिशन सही से एब्जॉर्ब नहीं हो रहा हो। अगर ऐसा होता है, तो इसके कारण ज्यादा भार लिवर पर पड़ता है। यही कारण है कि फैटी लिवर डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है।
फिजिकली एक्टिव ना रहना
ऐसा हो सकता है कि आप रोजाना फिजिकल एक्टिविटी में थोड़ा ध्यान ना दे रहे हों। यही कारण है कि आपका वजन भी बढ़ रहा हो और मेटाबॉलिक समस्याएं भी हो रही हों। ऐसे मामले में भी फैटी लिवर डिजीज हो सकती है।
बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स लिए जा रहे हों
अगर आप जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट ले रहे हैं, तो शरीर के इंसुलिन लेवल पर असर पड़ता है। दरअसल, कई लोग खाने के साथ ज्यादा कोल्ड ड्रिंक, बियर या ऐसी ही ड्रिंक्स लेते हैं जिनके कारण लिवर में फैट स्टोरेज बढ़ता है और फैटी लिवर की समस्या होती है।
स्ट्रेस ज्यादा होना
क्रोनिक स्ट्रेस बहुत सारी बीमारियों का कारण बन जाता है। इससे हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ता है और शरीर में जलन और सूजन बढ़ती है। ऐसे में फैटी लिवर डिजीज हो सकती है। अगर अचानक स्ट्रेस लेवल बढ़े हैं, तो यह भी समस्या का कारण हो सकता है।
लिवर में कंजेशन
कई बार लिवर में कई तरह के विटामिन, मिनरल, प्रोटीन का जमाव हो जाता है। यह अच्छा नहीं बल्कि खराब है। ऐसा खराब डाइट, ज्यादा अल्कोहल का सेवन और टॉक्सिन्स के कारण होता है। यही कारण है कि फैटी लिवर डिजीज होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- Liver Health: लिवर को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स
शरीर में टॉक्सिन का जमाव
नेचुरल और एनवायरमेंटल बहुत से टॉक्सिन होते हैं जो शरीर को खराब करते हैं। इसमें प्रदूषण, कई तरह की दवाएं, अल्कोहल आदि बहुत जिम्मेदार होते हैं। शरीर में टॉक्सिन के बढ़ने पर स्किन में खुजली, नील पड़ना और ऐसी ही कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में फैटी लिवर डिजीज होने का खतरा रहता है।
View this post on Instagram
मीठे और फ्रूट जूस का ज्यादा सेवन
शक्कर शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है। अगर आप बहुत ज्यादा शक्कर वाले फूड्स खाते हैं या फिर फल खाने की जगह ज्यादा जूस पीते हैं, तो आपके लिवर में धीरे-धीरे फैट इकट्ठा होने लगता है। यह फैटी लिवर डिजीज का कारण बनता है।
अल्कोहल का ज्यादा सेवन
यह तो जगजाहिर है कि शराब का सेवन आपके शरीर को बिगाड़ देता है। फैटी लिवर का एक ये कारण भी है।
स्टेरॉयड का सेवन
लिवर के लिए स्टेरॉयड का सेवन भी खराब होता है। कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स जैसे स्टेरॉयड्स कुछ बीमारियों के लिए दिए जाते हैं, लेकिन इनकी वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। ऐसी दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव करने बहुत जरूरी हैं। फैटी लिवर डिजीज का सही समय पर इलाज बहुत जरूरी है। अगर आपको जरा भी समस्या महसूस हो रही है, तो आप डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों