Liver Health: लिवर को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स

शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। लिवर की सेहतमंद बनाए रखने के लिए डाइट के साथ-साथ कुछ और चीजों का ख्याल रखना भी जरूरी है।
Updated:- 2023-12-04, 11:00 IST
How can I repair my liver naturally

हमारे शरीर में लिवर एक ऐसा अंग है, जो अपने आप ही खुद को डिटॉक्सिफाई करता है। इसके अलावा, शरीर को टॉक्सिन फ्री रखने के लिए भी लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। शरीर में किसी भी तरह के टॉक्सिन्स जमा न हों, बीमारियां हमसे दूर रहें, इसके लिए लिवर का सही से काम करना बहुत जरूरी है। आजकल गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को लिवर से जुड़ी परेशानियां होने लगी हैं। इससे बचने के लिए आप लिवर को हेल्दी रखने के कुछ टिप्स अपना सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

डिटॉक्सिफिकेशन

green juices for liver

लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन सबसे जरूरी है। यूं तो लिवर अपने आप को खुद साफ करता है और अपनी इम्यूनिटी को सुधारता है, लेकिन लिवर हेल्थ के लिए समय-समय पर इसे डिटॉक्स करने रहना भी जरूरी है। इसके लिए हल्दी का पानी, ग्रीन स्मूदीज, फलों और सब्जियों का जूस, पुदीने की चाय और कैमोमाइल टी लें। इसके अलावा, एल्कोहल से दूर रहें।

हल्का डिनर लें

डिनर को अवॉइड न करें और न ही बहुत अधिक भारी डिनर लें। यह लिवर हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। अनसैचुरेटेड फैट्स या देसी घी में बनी क्रूसिफेरस सब्जियां (ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी) लिवर के लिए अच्छी होती हैं। इसके अलावा केनुआ और ब्राउन राइस को डिनर में शामिल करें। फाइबर रिच फूड्स, लिवर (फैटी लिवर के लिए डाइट) के लिए अच्छे होते हैं। लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए सोते समय  ब्लैक टी या कॉफी लें।

यह भी पढ़ें- Puffy Eyes: क्या लिवर की बीमारी की वजह से हो सकती है आंखों के नीचे सूजन? एक्सपर्ट से जानें जवाब

अदरक का प्रयोग करें

ginger for liver health and detox

अदरक लिवर हेल्थ के लिए अच्छी होती है। यह लिवर में इंफ्लेमेशन को रोकती है और लिवर से डाइजेस्टिव एंजाइम्स और जूस के निकलने को बढ़ावा देती है, जिससे पाचन सही से हो सके। अदरक में मौजूद जिंजरॉल में एंटी-इंफ्लमेटेरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। साथ ही, यह फैट को ब्रेकडाउन करने में लिवर की मदद करती है।

यह भी पढ़ें- Ginger Benefits: रोज अदरक खाने से सेहत को मिलते हैं इतने फायदे

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।