महिलाओं को क्यों होता है लिकोरिया ?

लिकोरिया महिलाओ कों होनें वाली एक कॉमन समस्या है, हालांकि कई बार यह गंभीर भी हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं कि लिकोरिया कब गंभीर बन जाता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-10-10, 16:54 IST
image

महिलाओं के योनि से सफेद पानी आना एक बहुत ही आम बात है। यह योनि को साफ रखने का एक नेचुरल तरीका है, इसके कुछ और भी कारण होते हैं जो एक समय अंतराल के बाद देखने को मिलते हैं, हालांकि अगर किसी महिला को बार-बार सफेद पानी निकालने की समस्या हो रही है तो ऐसे मेडिकल भाषा में ल्यूकोरिया कहा जाता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की इस बारे मेंडॉक्टर शैली शर्मा सीनियर कंसल्टेंट गाइनेकोलॉजिस्ट क्लाउड नाइन हॉस्पिटल फरीदाबादइस बारे में जानकारी दे रही हैं। आइए जानते हैं

महिलाओं को क्यों होता है लिकोरिया ?

leucorrhoea

एक्सपर्ट शैली शर्मा बताती हैं कि लिकोरिया फिजियोलॉजिकल और पैथोलॉजिकल दोनों हो सकते हैं। फिजियोलॉजिकल में प्यूबर्टी एज ग्रुप में सफेद पानी की समस्या होती है। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी के वक्त भी यह बढ़ जाता है। वहीं पीरियड्स के सेकंड हाफ साइकिल यानी की पीरियड से पहले भी सफेद पानी आने लगता है।

फिजियोलॉजिकल लिकोरिया बेहद सामान्य स्थिति है। इस वक्त सफेद डिस्चार्ज होना मतलब योनि के तंत्र में रासायनिक संतुलन और योनि के ऊतकों के लचीलेपन को बनाए रखना होता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज क्यों होता है?

vaginal dis

पैथोलॉजिकल लिकोरिया की बात करें तो लोकल इंफेक्शन जो कि वायरल, बैक्टीरियल और फंगल हो सकता है, किसी भी प्रकार का लोकल वजाइनल इंफेक्शन लिकोरिया को बढ़ा सकता है। सर्विक्स का इंफेक्शन भी ल्यूकोरिया को बढ़ा सकता है। लोकल इंफ्लामेशन जैसे सर्वाइकल कैंसर या वजाइनल कैंसर में लिकोरिया हो सकता है।

हाइजीन के चलते भी ऐसा होता है,आजकल महिलाएं लोकल वजाइनल वॉश और डुशिंग का इस्तेमाल करती हैं तो इसकी टेंडेंसी बढ़ जाती है।

अगर डिस्चार्ज का रंग पीला या बदूबूदार है, योनी में खुजली और जलन हो रही है और बहुत ज्यादा डिस्चार्ज हो रहा है तो आपको गाइनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-वेजाइनल डिस्चार्ज के पीछे होते हैं ये 6 कारण, जानें डॉक्टर से मिलना कब है जरूरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP