पीरियड्स महिलाओं के जीवन में होने वाली एक बहुत ही सामान्य सी प्रक्रिया है। पीरियड्स में जहां कई तरह की समस्याएं होती है वहीं पीरियड्स के बाद भी कुछ समस्याएं होती हैं। इनमें से एक है वजाइना में खुजली। कई बार इतनी ज्यादा खुजली होती है कि महिलाएं परेशान हो जाती हैं। अगर आपके भी मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस समस्या के कारण बताएंगे। इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की। Dr Anamika Kawatra, Consultant Gynaecologist Rainbow hospital इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
पीरियड्स के बाद वजाइना में खुजली क्यों होती है?
- एक्सपर्ट बताती है कि पीरियड्स के दौरान और उसके बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में एस्ट्रोजन का स्तर घटता है और इस कारण वजाइना में ड्राइनेस होती है, जिससे खुजली की समस्या जन्म लेती है।
- इसका दूसरा कारण है पीरियड्स के दौरान महिलाओं के द्वारा इस्तेमाल किए गए पैड या टैम्पोन, इससे वजाइना में नमी बढ़ सकती है, जिससे यीस्ट का ग्रोथ ज्यादा हो जाता है। इसके कारण खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।
- अगर महिलाएं पैड या टैम्पोन को लंबे समय तक नहीं बदलती हैं तो इससे बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इस कारण भी खुजली होने लगती है।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स में मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- पैड, टेंपोन या वजाइनाल वॉश जैसे उत्पादों में मौजूद कुछ केमिकल से एलर्जी हो सकती है जो खुजली का कारण बन सकता है।
- पीरियड के दौरान या बाद में महिलाएं सफाई के लिए साबुन या हाइजीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। यह प्रोडक्ट वजाइना के नेचुरल पीएच लेवल को बिगाड़ सकते हैं जिससे खुजली हो सकती है
यह भी पढ़ें-चॉकलेट सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों