herzindagi
image

वजाइना से जुड़े इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत

वजाइना से जुड़े संकेत हेल्थ से जुड़े कई जरूरी संकेत देते हैं। वजाइना में खुजली और दाने , इसके आस-पास कालापन या फिर वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 14:00 IST

महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई रखना और इससे जुड़ी लक्षणों को समय पर नोटिस करना बहुत जरूरी है। पीरियड्स से पहले और इसके बाद किस तरह का डिस्चार्ज हो रहा है या आम दिनों में होने वाले डिस्चार्ज के पीछे क्या कारण है, इसे समझना जरूरी है। साथ ही, वजाइना में खुजली और दाने या इसके आस-पास बढ़ते कालेपन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। महिलाओं के लिए वजाइना को साफ करने का सही तरीका जानना भी बहुत जरूरी है ताकि इसे सही से साफ किया जा सके।

इसके साथ ही, ज्यादातर कॉटन की पेंटी पहनें जो हल्दी ढ़ीली हो और जिससे एयर पास हो सके ताकि वजाइना और इसके आस-पास बैक्टीरिया पैदा न हों। वजाइना से जुड़े किन संकेतों पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर बेदी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइना से जुड़े इन संकेतों को न करें नजरअंदाज (What are the signs of a unhealthy vagina)

vaginal ph value

  • अगर आपको वजाइना में दर्द भरे दाने या फोड़े हो रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये कई बार STI यानी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज की वजह से हो सकते हैं।
  • अगर वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज के रंग, गंध या टेक्स्चर में अचानक से बदलाव हुआ है, तो इस पर ध्यान दें। ये किसी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
  • वजाइना से अगर, मछली जैसे गंध वाला एकदम क्लियर डिस्चार्ज हो रहा है, तो ये बैक्टीरियल वजाइनोसिस (BV) के कारण हो सकता है। यह वजाइनल पीएच में इंबैलेंस और बैक्टीरिया की ओवरग्रोथ के कारण होता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Vaginal Hygiene: वजाइना की खुजली और इंफेक्शन से हैं परेशान? पहनें इस तरह की पेंटी

vaginal infection reasons

  • अगर आपको बार-बार वजाइना में जलन या खुजली हो रही है, तो ये वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन की वजह से हो सकता है।
  • यूरिन पास करते वक्त अगर आपको दर्द हो रहा है, तो इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
  • सेक्शुअल रिलेशन के दौरान या इसके बाद अगर आप बहुत तेज दर्द महसूस करती हैं, तो ये भी वजाइनल इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।
  • अगर आपको पीरियड्स के अलावा बीच में कभी वजाइना से हल्की स्पॉटिंग या ब्लीडिंग महसूस हो रही है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

 यह भी पढ़ें- वजाइना के आस-पास क्यों बढ़ रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें 

वजाइना से जुड़े इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इन पर समय रहते ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।