Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:37 PM IST

वेजाइनल डिस्चार्ज के पीछे होते हैं ये 6 कारण, जानें डॉक्टर से मिलना कब है जरूरी

वेजाइनल डिस्चार्ज आपके वेजाइनल हेल्थ की स्थिति बताती है। एक्सपर्ट वेजाइनल डिस्चार्ज के पीछे 6 कारण बताते हैं। आइए जानते हैं इन कारणो के बारे में
Updated:- 2024-06-26, 13:29 IST
What is the most common reason for discharge

हर महिला को वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। यह एक बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है। यह एक तरह से हेल्दी प्रक्रिया है। दरअसल योनि और गर्भाशय ग्रीवा में स्थित छोटी ग्रंथियों से स्रावित होने वाला यह तरल पदार्थ है। यह तरल पदार्थ पुरानी कोशिकाओं को हटाता है जिससे प्रजनन पथ साफ होता है। कई बार डिस्चार्ज सामान्य होता है कई बार बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होता है। इसको लेकर जब हमने एक्सपर्ट से बात की तो पता चला की वेजाइनल डिस्चार्ज कई कारणों से होता है, कई बार यह किसी बीमारी की तरफ भी इशारा करता है। आइए जानते हैं किन-किन कारणों से डिस्चार्ज होता है और डॉक्टर से मिलना कब जरूरी होता है।

वेजाइनल डिस्चार्ज के पीछे होते हैं ये 6 कारण

vaginal discharge reason

ओव्यूलेशन

जब किसी महिला को ओव्यूलेशन  होता है तब भी  सफेद डिसचार्ज होता है। यह मेंस्ट्रुअल साइकिल के बाद होता है। इस दौरान मोटी बलगम जैसी बनावट वाली डिस्चार्ज होती है। यह सफेद और पीला हो सकता है। ये संकेत देता है कि शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ गया है और ओव्यूलेशन के करीब है। बता दें कि ओव्यूलेशन तक यह फ्लूइड डिस्चार्ज ज्यादा आता है और इसके बाद यह कम हो जाता है।

पीसीओएस

पीसीओएस में भी सफेद डिस्चार्ज होता है। आपको बता दें कि पीसीओएस में एंड्रोजन नाम का मेल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ एंड्रोजन का स्तर पीरियड्स को भी असंतुलित करता है और ओव्यूलेशन को भी रोकता है इसलिए इस दौरान वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। इस वक्त आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

फंगल इंफेक्शन

beautiful woman vaginal discharge

इसका एक और कारण है फंगल इंफेक्शन...कैंडिडा फंगल के बढ़ने से वेजाइनल डिस्चार्ज होता है,इसे पहचानने का तरीका है कि डिस्चार्ज के साथ आपको तेज खुजली भी होगी। ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- क्या किडनी फेल होने से हार्ट अटैक आ सकता है?

बैक्टीरियल इंफेक्शन

बैक्टीरियल वेजाइनोसिस की स्थिति में भी सफेद डिस्चार्ज होता है। वजाइना में बैक्टीरिया संतुलन बिगड़ने के कारण ऐसा होता है। 

वैजिनाइटिस 

इस स्थिति में भी योनी से डिस्चार्ज,असुविधा,खुजली, दुर्गंध और कभी-कभी जलन या सूजन हो सकती है। मेनोपॉज के बाद शरीर में एस्ट्रोजन की कमी के कारण भी वैजिनाइटिस हो सकता है। इसके अलावा हार्मोन असंतुलित होने के कारण भी ऐसा होता है।

यह भी पढ़ें- खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।