Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज क्यों होता है?

White Discharge:पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज का सामना अक्सर महिलाएं करती हैं, यह सफेद डिस्चार्ज योनि की स्वच्छता को बनाए रखने में मदद करता है। 
Updated:- 2024-09-22, 00:02 IST
image

पीरियड्स के बाद अक्सर महिलाओं को सफेद डिस्चार्ज का सामना करना पड़ता है। इसे लिकोरिया के नाम से जाना जाता है। अक्सर सफेद डिस्चार्ज को लेकर महिलाओं के मन में सवाल होता है कि आखिर यह क्यों होता है? कहीं यह कोई बीमारी का संकेत तो नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल रहता है तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब आर्टिकल के जरिए दे रहे हैं। हमने इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट से बात की, डॉक्टर नीरजा गोयल सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट शारदा अस्पताल इस बारे में जानकारी दे रहें हैं।

पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज क्यों होता है?

vaginal discharges

एक्सपर्ट नीरज बताते हैं कि पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज सामान्य है। यह योनि की स्वच्छता को बनाए रखने में मदद करता है। यह डिस्चार्ज आमतौर पर दूधिया सफेद रंग का होता है और हार्मोनल बदलाओं के कारण होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि यह मासिक धर्म के बाद फॉलिक्युलर फेज होता है जो कि एक नेचुरल प्रतिक्रिया होती है। दरअसल जब अंडा विकसित होता है,यानी जब आपका शरीर ओवुलेशन के लिए तैयार होता है तो इस चरण को फॉलिक्युलर चरण कहा जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि ओवुलेशन के समय साफ, सफेद और पतला फिसलन भरा स्राव होता है, जिससे स्पर्म को पास करने में मदद मिलती है। इसके बाद यह डिस्चार्ज फिर से गाढ़ा और सफेद हो जाता है,यह संकेत बताते हैं कि ओवुलेशन पूरा हो चुका है और शरीर अगले चक्र के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें-IVF ट्रीटमेंट के दौरान किन विटामिन्स को लेने से बढ़ सकते हैं प्रेग्नेंसी के चांस? एक्सपर्ट से जानें
ovary

तो इस तरह से सफेद डिस्चार्ज सामान्य होता है, लेकिन इसके रंग या बनावट में बदलाव आता है तो यह किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। अगर डिस्चार्ज गाढ़ा पनीर जैसे बनावट वाला है तो यह यीस्ट इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। अगर डिस्चार्ज के साथ खुजली, लालिमा या जलन जैसे लक्षण है तो भी आपको स्वस्थ पेशेवर से सलाह लेना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में हर महिला को झेलनी पड़ती हैं ये दिक्कतें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock


FAQ
पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज क्यों होता है?
मासिक धर्म के समाप्त होने के कुछ दिनों बाद सफेद डिस्चार्ज होता है, क्योंकि एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने लगता है और शरीर ओवेल्यूशन के लिए तैयार होता है
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।