herzindagi
reasons of facial hair

चेहरे पर ज्यादा बाल होने के ये हैं कारण, एक्सपर्ट से जानें ट्रीटमेंट

फेशियल हेयर सिर्फ पुरुषों के ही नहीं होते। यह महिलाओं के चेहरे पर भी नजर आते हैं, लेकिन अगर यह बढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके हार्मोन्स असंतुलित हो रहे हैं। यह एक कंडीशन के कारण होता है, जिसे हिर्सुटिज्म कहते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 17:21 IST

यह चांद-सा रोशन चेहरा... लेकिन इस चेहरे पर बाल हों, तो किसे पसंद आएगा। अगर आपके चेहरे पर भी पुरुषों की तरह बाल आते हैं, तो आपको समस्या हो सकती है। यह महिलाओं में हाई एंड्रोजेन्स के कारण होता है। एंड्रोजेन्स को मेल हार्मोन्स के नाम से जाना जाता है। ऐसा नहीं है कि हम महिलाओं के चेहरे पर बाल नहीं होते, लेकिन चेहरे के बाल हल्के होते हैं। इनकी ग्रोथ बढ़ने के कारण कई महिलाओं को चेहरा पर भी वैक्सिंग करवानी पड़ती है।

फंक्शनल हार्मोनल हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट शिखा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके कारण और ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से बताया है। आइए उनके जरिए हम भी समझते हैं कि फेशियल हेयर क्यों होते हैं?

फेशियल हेयर का मतलब हो सकता है हिर्सुटिज्म

Reasons For Facial Hair by expert

हिर्सुटिज्म एक सामान्य स्थिति है जिसके कारण अत्यधिक बाल ग्रो करते हैं। यह महिलाओं और जन्म के समय महिला निर्धारित लोगों (एएफएबी) को प्रभावित करता है। इस समस्या में महिला के ऊपरी होंठ, ठोड़ी, छाती, पेट या पीठ पर पतले बालों के बजाय मोटे, काले बाल उग सकते हैं जिन्हें कभी-कभी 'पीच फज' भी कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर तेजी से बढ़ रहे हैं बाल, जान लें ये 5 कारण और यूं पाएं छुटकारा

महिलाओं में फेशियल हेयर होने के कारण

महिलाओं में चेहरे पर अधिक बाल होने के कई कारण हो सकते हैं। मगर इसका मुख्य कारण शरीर में मेल हार्मोन एंड्रोजेन्स का सामान्य स्तर से अधिक होना है।

हार्मोन असंतुलन के कारण होते हैं फेशियल हेयर

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन आवाज को गहरा करने और स्पर्म के उत्पादन को बढ़ाता है। वहीं महिलाएं एस्ट्रोजेन के साथ टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन भी करती हैं, लेकिन जब टेस्टोस्टेरोन सामान्य से ज्यादा लेवल पर बढ़ता है, तो इससे आपकी सेक्स ड्राइव भी बढ़ती है। यह आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल को प्रभावित कर सकता है और शरीर के साथ-साथ फेशियल हेयर भी होने लगते हैं।

यह विडियो भी देखें

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से गुजर रही महिलाओं में भी यह समस्या बढ़ती है। फेशियल हेयर होने के साथ ही उनका वजन बढ़ने लगते है और चेहरे पर मुंहासे आदि होने लगते है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shikha Gupta⭐️Nutritionist/ Dietician (@nutritionist_shikha_)

हाई इंसुलिन लेवल के कारण होते हैं फेशियल हेयर

हाई इंसुलिन के लेवल से सिर्फ डायबिटीज का खतरा नहीं होता, बल्कि यह हार्मोन उत्पादन को भी बदल सकता है। महिलाओं में ओवरीज एंड्रोजन/टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन करते हैं। इससे चेहरे, गर्दन, छाती और हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर मोटे, घने बाल उग आते हैं।

स्ट्रेस के कारण होते हैं फेशियल हेयर

तनाव के दौरान, एड्रेनल ग्लैंड्स बहुत एक्टिव हो जाती हैं। यह अधिक मात्रा में स्ट्रेस हार्मोन को बाहर निकालती हैं। इन हार्मोन्स और एंड्रोजन की अत्यधिक मात्रा, शरीर के चारों ओर अधिक तेजी से प्रसारित होती है, जिससे चेहरे पर फेशियल हेयर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Facial Hair: PCOS में चेहरे पर उग रहे हैं अनचाहे बाल? हो सकते हैं ये 5 कारण

हाइपरएंड्रोजेनिज्म को नियंत्रित करने का तरीका

how to control hyperandrogenism

  • महिलाओं में बढ़े एंड्रोजन के लेवल को कम करने के लिए आपको सही उपचार की आवश्यकता है। न्यूट्रिशनिस्ट शिखा गुप्ता बताती हैं-
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार से यह समस्या नियंत्रित हो सकती है। कम जीआई, कम स्टार्च, मीडियम कार्ब्स, मीडियम हेल्दी फैट वाली डाइट का सेवन करें। मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों के साथ दालचीनी, ग्रीन टी, ओमेगा 3, डी3 भी जरूर शामिल करें।
  • जिंक सप्लीमेंट जरूर लें।
  • मीडियम इंटेंसिटी वाला वर्कआउट करें।
  • स्पीयरमिंट टी दिन में 2 बार लें।
  • लिकोरिस रूट और सॉ पाल्मेटो टेस्टोस्टेरोन और डीएचटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। हालांकि, इसके लिए अपने न्यूट्रिशनिस्ट से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
  • अपने डॉक्टर से बात करने के बाद सिंथेटिक हार्मोन से बचें।
  • लेजर उपचार कुछ हद तक एंड्रोजन बढ़ने की समस्या को नियंत्रित कर सकता है, लेकिन आपको मूल कारण पर भी काम करने की आवश्यकता है।

अगर आपके चेहरे पर भी अधिक बाल नजर आ रहे हैं, तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह हैं। इसके साथ ही अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें और वर्कआउट जरूर करें। 

 

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना बिल्कुल न भूलें। ऐसे ही हेल्थ रिलेटेड लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।