Upper Lips Hair Removal Tips: बार-बार आ जाते हैं अपर लिप्स पर बाल? आजमाएं ये 2 आसान असरदार नुस्खे
-1766686327452.webp)
चेहरे पर एक पिंपल भी हो जाए, तो अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर हो रहे अपर लिप्स की वजह से परेशान रहती हैं और इन्हें कम करने के लिए हर थोड़े दिन में पार्लर जाती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको 2 ऐसे खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिससे आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से अपने लिप्स पर हो रहे अनचाहे बालों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।
अपर लिप्स के बालों को कम करने के उपाय
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि आप घर पर रहकर दो खास पेस्ट बनाकर इन अनचाहे बालों को कम कर सकती हैं। सबसे पहले आप बेसन से पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी। जैसे -
बेसन पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- बेसन
- शहद
- नारियल का तेल
बेसन पेस्ट बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा बेसन लें और उसमें थोड़ा शहद मिला ले।
- अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ा नारियल तेल डालकर इस पेस्ट को फेंट ले।
- अब आप इसे 10 मिनट के लिए अपने होठों के ऊपर यानी अपर लिप्स वाले हिस्से पर लगाएं।
- थोड़ी देर के बाद हल्के हाथों से उस हिस्से को रगड़े और बालों की ग्रोथ के अपोजिट की तरफ पेस्ट को निकाले।
यह भी पढ़ें- चेहरे के अनचाहे बालों को कैसे कम करें? आजमाएं ये 2 टिप्स
चीनी से बनाएं खास पेस्ट
आप चाहें तो एक ओर आसान पेस्ट भी घर पर तैयार कर इन अनचाहे बालों आपको काम कर सकती है। इस पेस्ट को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
चीनी पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- चीनी पाउडर
- ग्लिसरीन
- नींबू
- शहद
चीनी पेस्ट बनाने का तरीका
- इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में चीनी का पाउडर लें।
- अब उसमें थोड़ा नींबू का रस बनाकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- इसमें थोड़ा शहद और ऊपर से ग्लिसरीन भी डाल दे। अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें।
- इस मिश्रण को आप अपर लिप्स वाले हिस्से पर कम से कम 10 मिनट के लिए लगाकर रखें।
- थोड़ी देर बाद बालों की ग्रोथ के अपोजिट की तरफ हल्के हाथों से मसाज करते हुए इन बालों को निकालने की कोशिश करें।
- इन दोनों पेस्ट की मदद से आप आसानी से अपर लिप्स पर हो रहे अनचाहे बालों को कम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के दौरान इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो स्किन को हो सकता है नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।