कई बार हम अपने शरीर के कई अंगों में बदलाव महसूस करते हैं और इन बदलावों को नजरअंदाज भी कर देते हैं। लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। पैरों में सूजन भी ऐसा ही एक संकेत है,जिसे आमतौर पर थकान या ज्यादा चलने फिरने का नतीजा माना जाता है। लेकिन अगर यह सूजन लंबे समय तक बनी रहे और हर कुछ दिनों पर हो, तो यह किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा हो सकता है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत जी से जानते हैं।
क्यों होती है पैरों में सूजन
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि जब शरीर में मौजूद ब्लड वेसेल्स से फ्लूड निकलकर टिशूज में जमा होने लगता है, तो सूजन की समस्या पैदा होती है। इसे एडिमा कहा जाता है। यह समस्या शरीर में कई हेल्थ कंडीशन्स के कारण हो सकती है। इनमें से एक है एनीमिया यानी खून की कमी। जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम यानी 7-8 से नीचे हो जाता है, जो इसका असर पैरों में सूजन के रूप में नजर आ सकता है। इससे दिल पर भी बोझ ज्यादा पड़ जाता है। बता दें की पुरुषों में 13 तो महिलाओं में 12 हीमोग्लोबिन होना चाहिए। वहीं आयरन और विटामिन बी12 की कमी एनीमिया की वजह बनती है। अपने आयरन और विटामिन बी12 लेवल की जांच करें और इसका इलजा करें।
इसके अलावा जब हार्ट का फंक्शन कजोर हो जाता है, तो शरीर में फ्लूड रिटेंशन होने लगता है। वहीं लिवर और किडनी की समस्या में भी शरीर में सोडियम और फ्लूड बैलें बिगड़ जाता है, जिससे पैरों में सूजन होने लगती है। अगर सिर्फ एक पैर में सूजन है, तो यह डीप वेन थ्रॉम्बोसिस या किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि पैरों में सूजन के कारण कुछ भी हो, आपको जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए।
यह भी पढ़ें-सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाएं न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों