सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाएं न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेक्शुअल रिलेशन के बाद, महिलाओं को कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। फिजिकल इंटिमेसी के बाद, महिलाओं के लिए प्राइवेट पार्ट की हाइजीन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।

 
Things Every Woman Should Do After Sex

How to avoid infections after sexual relation: सेक्शुअल रिलेशन के बारे में आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है। दरअसल, फिजिकल इंटिमेसी आज भी एक ऐसा टॉपिक है, जिसके बारे में दबी जबान में बात की जाती है। खासतौर पर, महिलाओं के प्लेजर, सेक्शुअल हेल्थ और इंटीमेट हाइजीन के बारे में न तो पूछा जाता है और न ही इसे समझने की कोशिश की जाती है। महिला और पुरुष, दोनों के लिए ही सेक्शुअल रिलेशन जरूरी है। फिजिकल और इमोशनल हेल्थ के लिए, इंटिमेसी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बात अगर महिलाओं की करें तो फिजिकल इंटिमेसी के दौरान महिलाओं के शरीर से जो हार्मोन्स निकलते हैं उनकी वजह से शरीर में कई बदलाव भी होते हैं और इसलिए, लंबे समय तक इंटिमेट न होने के कारण, महिलाओं की फिजिकल और इमोशनल हेल्थ पर असर होता है। सेक्शुअल रिलेशन के बाद, महिलाओं को कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। फिजिकल इंटिमेसी के बाद, महिलाओं के लिए प्राइवेट पार्ट की हाइजीन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइना को सही तरह से साफ करना

how to keep intimate hygiene after sexual relation

अक्सर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं लेकिन, फिजिकल रिलेशन के बाद, महिलाओं के लिए वजाइना को सही तरह से साफ करना बहुत जरूरी है। काफी महिलाओं को इंटिमेसी के बाद, यूटीआई हो जाता है। ऐसे में वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए, इंटिमेट होने के बाद, वजाइना की साफ-सफाई जरूरी है। आप वेट टिश्यू या गीले सॉफ्ट कपड़े की मदद से प्राइवेट एरिया को क्लीन करें।

यूरिन पास करें

urine pass after intimacy

फिजिकल रिलेशन के बाद, यूरिन पास करने को भी एक्सपर्ट जरूरी मानती हैं। इससे भी यूटीआई का खतरा कम होता है और अगर कोई बैक्टीरिया वजाइना तक पहुंचा है, तो वह बाहर निकल जाता है। फिजिकल रिलेशन के बाद, कई बार महिलाएं थका हुआ महसूस करती हैं और वॉशरूम नहीं जाती हैं। लेकिन, इससे नुकसान हो सकता है।

हाथों को अच्छे से धोएं

फिजिकल इंटिमेसी के बाद हाथों को अच्छे से धोना भी जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए, आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि आप सेक्शुल रिलेशन के बाद, अच्छे से हाथों को धोएं।

पानी जरूर पिएं

How to stay safe from uti after sex

सेक्शुअल रिलेशन में महिला और पुरुष, दोनों की ही काफी कैलोरी बर्न होती हैं। ऐसे में पानी पीना बहुत जरूरी है। इंटिमेट होने के बाद और इससे पहले, खुद को अच्छे से हाइड्रेट जरूर करें।

यह भी पढ़ें-आपकी सेक्स लाइफ खराब कर सकती है इन विटामिन्स की कमी

बहुत टाइट कपड़े न पहनें

इंटरकोर्स के बाद बहुत टाइट कपड़े न पहनें। हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। टाइट कपड़ों से वजाइना में बैक्टीरिया पनपने के चांसेज ज्यादा रहते हैं। आप कॉटन के ढीले कपड़े पहनने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- लंबे समय तक फिजिकल रिलेशन ना बनाने पर महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बदलाव!फिजिकल इंटिमेसी के बाद, महिलाओं को इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP