Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

शरीर में विटामिन बी12 बढ़ जाए तो क्या होगा?

शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा होना बेहद जरूरी है, लेकिन अगर इसकी मात्रा शरीर में बढ़ जाए तो क्या होगा ?
Updated:- 2024-11-14, 22:18 IST
image

हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है। उनमें से एक है विटामिन बी12, यह तंत्रिका तंत्र, रक्त निर्माण और डीएनए संश्लेषण के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से अक्सर डिप्रेशन, लो एनर्जी,हाथ पैर में जलन चुभन डायरिया जैसी दिक्कत होने लगती है।मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

इसकी कमी पूरी करने के लिए लोग इंजेक्शन, सप्लीमेंट्स वगैरह लेना शुरू कर देते हैं। कई बार विटामिन बी 12 हम इतना ज्यादा ले लेते हैं कि रिपोर्ट में इसकी मात्रा काफी ज्यादा नजर आती है। वहीं कुछ लोगों का सवाल होता है कि क्या विटामिन बी 12 के स्तर में वृद्धि से क्या शरीर में इसकी टॉक्सिसिटी हो जाती है। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत जी से।

शरीर में विटामिन बी12 बढ़ जाए तो क्या होगा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

डॉ प्रियंका सहरावत बताती है कि विटामिन b12 के स्तर में वृद्धि के कारण सिर में दर्द, उल्टी, नौजिया जैसी शारीरिक समस्याएं नजर आ सकती है। लेकिन विटामिन b12 की अत्यधिक मात्रा शरीर में टॉक्सिसिटी नहीं पैदा करती है, क्योंकि यह एक वॉटर सॉल्युबल विटामिन है जिसका मतलब है कि यह शरीर के फैट में स्टोर नहीं होता है। अगर विटामिन b12 की मात्रा अधिक को हो तो इसे किडनी के माध्यम से यूरिन के जरिए बाहर निकाल दिया जाता है। आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह में यह निकल जाता है।

यह भी पढ़ें-क्या Pink Salt बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है?

vitamin b12 (2)

अपने मेडिसिन स्टॉप कर दिया है और इसके बावजूद आपको कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके साथ ही विटामिन b12 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे चिकन मछली, सैलमन फिश, दूध, दही डेयरी प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।