Pedicure At Home: महंगे पार्लर छोड़ें घर पर 5 रुपये में करें पेडीक्योर, जानें आसान तरीका

चेहरे की खूबसूरती जितनी जरूरी होती है। उतना ही जरूरी होती है पैरों की सफाई। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे लोग पैरों की तरफ देखकर हमें जज करते हैं। इसके लिए जरूरी है कि पैरों की सफाई होती रहे। ऐसे में कई सारी महिलाएं महीने में 1 से 2 बार पार्लर जाकर पेडिक्योर करवाती हैं, जिसकी वजह से उनके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आप घर पर रखी चीजों से पेडीक्योर कर सकती हैं। घर पर आपको मात्र 5 रुपये खर्च करने होंगे। इससे आपके पैर सुंदर हो जाएंगे। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसका आसान तरीका हमारे साथ शेयर किया है। आइए आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।
सिर्फ 5 रुपये में कैसे करें घर पर पेडीक्योर
- इसके लिए आपको किचन में रखे हुए बेकिंग सोडा लेना है। यह डेड स्किन और पैरों की रंगत के लिए अच्छा होता है। साथ ही यह पैरों की टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है।
- फिर आपको एक टब या बाल्टी में गर्म पानी करना है। पानी को गर्म करते समय उसमें थोड़ा सा सफेद नमक को डाल दें।
- इसके बाद आपको आधा नींबू का रस और थोड़ा सा शैंपू। इन सबको अच्छे से मिला लें।
- अब पानी में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए पैरों को डीप करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके पैरों को गर्म पानी नुकसान न पहुंचाएं।
- जब आपके पैरों को 15 मिनट पानी में रखे हुए हो जाएं, तो इन्हें बाहर निकाल लें।
- इसके बाद आपको कॉफी पाउडर या चावल के आटे से पैरों को स्क्रब करना है।
- जब पैरों में स्क्रबिंग अच्छे से हो जाए, तो इसके बाद नारियल के तेल से पैरों की मसाज करें।
- इसके बाद टॉवल से पैरों को साफ करके पानी से धो लें।
- इससे आपको पैर सुंदर नजर आएंगे।
पेडीक्योर के बाद पैरों को गंदा होने से कैसे बचाएं
अक्सर हम पैरों को लेकर लापरवाही कर लेते हैं, जिसकी वजह से पेडीक्योर के बाद हमारे पैर गंदे हो जाते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी है कि पेडिक्योर के बाद आप पैरों को कवर करें। इसके लिए आप मोजे का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही पैरों में हमेशा चप्पल को पहनकर रहें। तभी आपके पैर साफ नजर आएंगे। पेडिक्योर का असर भी लंबे समय तक नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: बच जाएंगे पार्लर के पैसे और समय, घर पर पानी में इन 3 चीजों को मिलाकर करें पेडिक्योर
पेडीक्योर करवाने के क्या होते हैं फायदे
- पेडीक्योर के दौरान फुट फाइल और स्क्रब का इस्तेमाल करके पैरों की डेड स्किन को हटाया जाता है, जिससे पैर मुलायम और चिकने बनते हैं।
- पेडीक्योर से पैरों के नाखूनों के नीचे और आसपास जमा हुई गंदगी और बैक्टीरिया को साफ किया जाता है।
- नियमित पेडीक्योर करवाने से फटी एड़ियों की समस्या कम होती है, क्योंकि डेड स्किन हट जाती है और मॉइस्चराइजर से नमी बनी रहती है।
- नाखूनों को सही तरह से काटने और फाइल करने से इनग्रोन टोनेल (नाखून का त्वचा में घुसना) जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Foot Pack Mask: पैर दिखेंगे साफ जब घर पर बने इस फुट पैक का करेंगी इस्तेमाल
इस तरह से आप पार्लर जाए बिना अपने पैरों की रंगत को सुधार सकती हैं। इससे पैर साफ नजर आएंगे। बस एक बार एक्सपर्ट राय जरूर लें।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।