पीरियड क्रैम्प्स से जुड़े इन फैक्ट्स से ज्यादातर महिलाएं होती हैं अनजान, क्या आपको हैं पता?

हर महीने होने वाले तेज पीरियड क्रैम्प्स को अगर आप नॉर्मल समझती हैं, तो यह एकदम गलत है। पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द से जुड़ी कुछ खास बातें हर लड़की को जरूर पता होनी चाहिए।
image

पीरियड के दिनों में लगभग हर महिला को दर्द और ऐंठन होती है। कुछ महिलाओं को ये दर्द कम, तो कुछ को ज्यादा हो सकता है। कुछ लड़कियों को इन दिनों में इतना दर्द होता है कि उसे सहन कर पाना भी मुश्किल होता है। अमूमन हम सभी लड़कियां, पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को नॉर्मल मानती हैं और इसे मैनेज करने के लिए देसी नुस्खों से लेकर पेन किलर्स तक, कई चीजों की मदद लेती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि आखिर ये दर्द क्यों होता है...क्यों कुछ महिलाओं को दर्द कम और कुछ को ज्यादा होता है। पीरियड क्रैम्प्स से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो हर महिला को पता होनी चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पीरियड क्रैम्प्स से जुड़ी ये बातें हर महिला को होनी चाहिए पता (Why do period cramps happen?)

period pain causes and facts

  • पीरियड के दिनों में वजाइना से ब्लीडिंग होती है। इन दिनों में यूट्रस में कॉन्ट्रैक्शन होता है और इसी की वजह से दर्द होता है। इसे मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया कहा जाता है।
  • दरअसल, इन दिनों में यूट्रस की परत बाहर आती है और इसके लिए ही यूट्रस की मांसपेशियों में संकुचन होता है। प्रोस्टाग्लैंडीन हॉर्मोन यूट्रस की मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन को ट्रिगर करता है और दर्द होता है।
  • अगर आप सोच रही हैं कि पीरियड्स में कुछ लड़कियों को तेज दर्द क्यों होता है, तो इसके पीछे कई हेल्थ कंडीशन्स हो सकती हैं। एंडोमेट्रियोसिस, इन्हीं में से एक है। यह यूट्रस में होने वाली समस्या है। जिन महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस है, उन्हें पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द होता है।
  • पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द के पीछे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है। जिन महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी है, उन्हें इन दिनों में तेज दर्द होता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में आ रहे हैं इस तरह के क्लॉट्स, तो न करें नजरअंदाज! प्रेग्नेंट होने में आ सकती है मुश्किल

period cramps facts

  • पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग को मेनोरेजिया कहा जाता है और इसकी वजह से भी इन दिनों में तेज दर्द हो सकता है।
  • अनहेल्दी डाइट लेने, स्ट्रेस याअनियमित जीवनशैली की वजह से भी पीरियड्स के दौरान दर्द अधिक होता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड फ्लो आपकी फर्टिलिटी के बारे में क्या बताता है? डॉक्टर से जानें


पीरियड पेन से जुड़ी इन बातों पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP