पीरियड में बहुत ज्यादा होती है ब्लीडिंग, कहीं आपको मेनोरेजिया तो नहीं

महिलाओं को हर महीने पीरियड से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई तरह की दिक्कतें होती हैं, जैसे पेट में दर्द, मूड स्विंग्स, हेवी फ्लो। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें सामान्य से अधिक और लंबे समय तक मासिक धर्म में रक्तस्राव होता है। मेडिकल टर्म में इसे मेनोरेजिया के नाम से जाना जाता है। इसमें महिलाओं को हैवी फ्लो के साथ ही दर्द का सामना करना पड़ता है, जिससे महिलाएं सामान्य रूप से कार्य नहीं कर पाती हैं। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं कि आखिर मेनोरेजिया होता क्यों है और इससे बचने के क्या उपाय हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
मेनोरेजिया क्यों होता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक मेनोरेजिया हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में गड़बड़ी होने से एंडोमेट्रियम यानी गर्भाशय की परत अधिक बनती है,जिससे रक्तस्राव होता है।महिलाओं को पीरियड्स में 30 से 40 मिली लीटर तक स्राव होता है, अगर इससे अधिक होता है, तो मेनोरेजिया होता है। अगर आपको 7 से 10 दिनों तक ब्लीडिंग हो रही है, तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
मेनोरेजिया के लक्षण
- हर घंटे पैड बदलने की जरूरत होना
- रक्त के थक्के निकलना
- पैड से लीकेज होना
- नियमित जीवन-कार्य करने में बाधा आना
- पूरे वक्त दर्द से कराहना
- कमजोरी और थकान होना
यह भी पढ़ें-साल में एक बार जरूर कराएं फुल बॉडी चेकअप, समय रहते पता चल जाएगी ये बीमारियां
मेनोरेजिया से निपटने के घरेलू उपाय

- आयरन युक्त भोजन करें, जैसे पालक, चुकंदर, सूखे मेवे, अनार
- रसभरी की पत्तियों की चाय पिएं,जिसे पारंपरिक रूप से गर्भाशय की मांसपेशियों को टोन करने में सहायक माना जाता है।
यह भी पढ़ें-वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप फंस जाए, तो क्या करना चाहिए?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।